फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2: ‘दृश्यम 2’ की सफलता पर मेकर्स ने रखी सक्सेस पार्टी, स्टार कास्ट सहित शामिल हुए ये सितारे

Thu, 01 Dec 2022 01:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Dec 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Ajay Devgn Tabu shriya saran ishita dutta Anupam Kher spotted at film success party
अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और 12 दिनों में 150 करोड़ के पार कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्म की सफलता पर मेकर्स की ओर से सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में अजय देवगन, तब्बू, अनुपम खेर, इशिता दत्ता और श्रिया सरन सहित बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया। सक्सेस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Drishyam 2 Ajay Devgn Tabu shriya saran ishita dutta Anupam Kher spotted at film success party
इशिता दत्ता, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

'दृश्यम 2' की पार्टी में अजय देवगन ने काले रंग के सूट में शानदार एंट्री ली। वहीं, एक्ट्रेस श्रिया सरन अपने पति आंद्रेई कोशेव के साथ पार्टी में शामिल हुईं। अभिनेत्री तब्बू, अनुपम खेर, वत्सल शेठ, अभिषेक पाठक, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, आनंद पंडित सहित कई अन्य स्टार्स भी पार्टी में पहुंचे थे।

Nawazuddin Siddiqui: 'पिक्चर चले न चले नवाजुद्दीन चलेगा', अपनी फ्लॉप फिल्मों पर अभिनेता ने दिया रिएक्शन

Drishyam 2 Ajay Devgn Tabu shriya saran ishita dutta Anupam Kher spotted at film success party
दृश्यम 2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

'दृश्यम 2' को दर्शक का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है, ऐसे में वे के निर्देशक अभिषेक पाठक से 'दृश्यम 3' की मांग कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्माताओं ने बताया, बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसकी खुशी में भव्य पार्टी का आयोजन किया गया है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही उनसे 'दृश्यम 3' लाने पर विचार कर रहे हैं।

Bollywood Couples: जब अपनी लेडी लव के सपोर्ट में उतरे ये सितारे, ट्रोल्स की जमकर लगाई थी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Ajay Devgn Tabu shriya saran ishita dutta Anupam Kher spotted at film success party
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'दृश्यम 2' ने 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने शानदार शुरुआत की और अभी भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। 'दृश्यम 2' अजय देवगन की 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है। हिंदी में बनी 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनी फिल्मों का रीमेक हैं।

Pathaan Poster: चार भाषाओं में रिलीज हुआ पठान का पोस्टर, दमदार लगे शाहरुख-दीपिका और जॉन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed