फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी ही नहीं, 'धड़क' की स्क्रीनिंग में इस शख्स की भी खलेगी कमी, वजह भी जान लें

Sat, 14 Jul 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Will Not Attend Sister Jhanvi Kapoor Film Dhadak Special Screening
श्रीदेवी - फोटो : SELF

जैसे-जैसे फिल्म 'धड़क' की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे जाह्नवी को मां श्रीदेवी की कमी खलने लग रही है। फिल्म के लगभग हर प्रमोशन में उन्होंने मां का जिक्र किया है। अगले हफ्ते फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। मगर श्रीदेवी वहां मौजूद ना होंगी। बेशक, सिर्फ जाह्नवी ही नहीं बल्कि पूरे कपूर खानदान को उनकी कमी खलेगी।



 
Arjun Kapoor Will Not Attend Sister Jhanvi Kapoor Film Dhadak Special Screening
arjun kapoor

जाह्नवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी फिल्म 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर नहीं जा पाएंगे। 'डीएनए' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'अंशुला दीदी और अर्जुन भइया अभी मुंबई में नहीं हैं। मैंने अंशुला दीदी से गुजारिश की है कि उन्हें फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर आना ही पड़ेगा। वह 14 जुलाई को लौट आएंगी। मगर अर्जुन भइया नहीं आएंगे। '

Arjun Kapoor Will Not Attend Sister Jhanvi Kapoor Film Dhadak Special Screening
arjun kapoor with sisters - फोटो : PTI

जाह्नवी ने बताया कि अर्जुन कपूर किसी काम में व्यस्त होने की वजह से उनकी डेब्यू फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर नहीं आ पाएंगे। मगर वह फिल्म की रिलीज से पहले 18 जुलाई को मुंबई लौट आएंगे। बता दें कि फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च पर भी पूरा कपूर खानदान मौजदू था, मगर अर्जुन कपूर नहीं आ पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Will Not Attend Sister Jhanvi Kapoor Film Dhadak Special Screening
Dhadak

फिल्म 'नमस्ते लंदन' की शूटिंग की वजह से अर्जुन कपूर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर नहीं जा पाए थे। मगर उन्होंने सोशल मीडिया पर बहन के लिए प्यार भरा संदेश डाला था। बता दें कि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed