सब्सक्राइब करें

Arjun Malaika: अर्जुन कपूर संग शादी पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 05 May 2022 04:13 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और  एक्ट्रेस  मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल्स में से एक हैं। दोनों काफी समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में इनके फैंस लंबे समय से दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Arjun Malaika: Malaika Arora broke her silence on her marriage with Arjun Kapoor said want to give name their relationship
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल्स में से एक हैं। दोनों काफी समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में इनके फैंस लंबे समय से दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। यह कपल आए दिन सोशल मीडिया पर भी कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेत्री ने अर्जुन कपूर संग अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 

Trending Videos
Arjun Malaika: Malaika Arora broke her silence on her marriage with Arjun Kapoor said want to give name their relationship
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘वह दोनों अपने रिश्ते को भविष्य के तौर पर देखते हैं। इस दौरान मलाइका ने बताया कि वह अर्जुन कपूर को खुद के लिए सबसे सही इंसान मानती है और वह अक्सर अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं।’ एक बातचीत में मलाइका ने कहा कि, ‘सबसे जरूरी बात ये है कि, अगर हम जानते हैं कि एक-दूसरे के साथ खुश हैं और भविष्य में भी खुश रहेंगे तो फिर आप सभी चीज समझ रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Malaika: Malaika Arora broke her silence on her marriage with Arjun Kapoor said want to give name their relationship
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हमारा रिश्ता एक ऐसी जगह पर है जहां हम उसे आगे ले सकते हैं। हम बहुत सी चीजों पर चर्चा कर रहे हैं।  हम एक ही स्तर पर हैं। एक-दूसरे की सोच और विचार के साथ। हम सच में एक- दूसरे को चाहते हैं और कई चीजें अलग भी है।’

Arjun Malaika: Malaika Arora broke her silence on her marriage with Arjun Kapoor said want to give name their relationship
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, ‘हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसे लेकर बेहद गंभीर भी हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मैं जानती हूं कि वह मेरा लिए बिल्कुल सही हैं।’ एक्ट्रेस की इस बात के बाद से ही अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed