बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते साल उन्होंने अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक ले लिया था, जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक बेटे को जन्म दिया। अर्जुन रामपाल अब अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ रहते हैं। मदर्स डे के मौके पर अर्जुन ने गैब्रिएला के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को लेकर जब एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो अर्जुन रामपाल ने उसे करारा जवाब दिया।
गर्लफ्रेंड संग अर्जुन रामपाल की तस्वीर देख ट्रोलर ने याद दिलाई पूर्व पत्नी, अभिनेता ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'वह एक नई मां हैं और बहुत अच्छी हैं। पहले मदर्स डे की शुभकामनाएं। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स मैं आपसे प्यार करता हूं।' अभिनेता की इस तस्वीर पर उनके फैंस ने अच्छे-अच्छे कमेंट करते हुए दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ की। लेकिन इन सबके बीच एक यूजर ने ऐसा कमेंट किया जिसे देखकर अर्जुन रामपाल उसे जवाब देने से खुद को नहीं रोक पाए।
A post shared by Arjun (@rampal72) on
एक सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन रामपाल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ईश्वर सर्वोच्च है। आपको एहसास नहीं है कि आप जो कर रहे हैं वह गलत है। अपनी पहली पत्नी को अपमानित करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना बंद कर दें और यदि ऐसा करने के लिए आपके आसपास का कोई व्यक्ति आपको प्रभावित कर रहा है, तो जान लें, भगवान हस्तक्षेप करेगा। गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी और बेबी बर्थ को इतना बढ़ा चढ़ाकर बताना आपके लिए कुछ शर्मनाक होना चाहिए। अपना पूरा जीवन आपको इस अपराधबोध के साथ जीना है। भगवान के पास ऐसी चीजों का न्याय करने और लोगों को विनम्र करने का तरीका भी है। ईश्वर से डरो।'
इस कमेंट पर अर्जुन रामपाल ने जवाब देते हुए लिखा, 'प्रिय, अगर आपको मुझसे इतनी नफरत है और आप अपने मन में मुझसे इतनी नाराज हैं। मैं आपसे क्षमा चाहते हुए बात करने का तरीका सीखने का अनुरोध करूंगा। मेरे व्यक्तिगत जीवन के लिए, शामिल सभी लोग शांतिपूर्ण, खुश और स्वस्थ हैं। मेरे जीवन के बारे में अपनी तरह के दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद। आप मेरे बारे में स्पष्ट रूप से स्पष्ट नहीं हैं। घर पर रहें। सुरक्षित रहें और कृपया अधिक सकारात्मक सोचें।'
बता दें अर्जुन रामपाल ने बीते दिनों कोरोना से जंग में बीएमसी हेल्थ वर्कर्स को पीपीई किट उपलब्ध करवाई ताकि वो सुरक्षित रहें। इसके अलावा उन्होंने शराब के दुकानें खुलने से उमड़ी भीड़ के खिलाफ अभी अपना गुस्सा जाहिर किया था।
लॉकडाउन में कार्तिक आर्यन की हुई ऐसी हालत, देखते ही याद आएंगे 'रॉकस्टार' के रणबीर कपूर