बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कार्तिक अक्सर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वीडियोज और फोटोज साझा करते रहते हैं। तो वहीं लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन अपने फैंस का भी भरपूर मनोरंजन करने में जुटे हुए हैं। लेकिन लॉकडाउन में कार्तिक की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें देखकर किसी को भी फिल्म रॉकस्टार के रणबीर कपूर की याद आ जाएगी।
लॉकडाउन में कार्तिक आर्यन की हुई ऐसी हालत, देखते ही याद आएंगे 'रॉकस्टार' के रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। कार्तिक का जो नया रूप देखने को मिल रहा है वो है बढ़ी हुई दाढ़ी और हाथ में गिटार। कार्तिक ने हाल ही में इसी लुक में अपना एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। जिसे देख उनके फैंस भी पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है?
दरअसल कार्तिक ने जो वीडियो फैंस के साथ साझा किया है उसमें वो बड़ी ही शिद्दत से गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी अंगुलियों में दर्द भी होने लगता है। लेकिन फिर भी वो गिटार बजाते रहते हैं। वीडियो में कार्तिक इतना बेहतरीन गिटार बजाते नजर आ रहे हैं कि कोई भी सुनकर हैरान हो जाए। लेकिन वीडियो के अंत में आखिर कार्तिक की पोल खुल ही जाती है।
Haters gonna say i am not really playing it 🎸🔥 #KokiToki
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
वीडियो के अंत में एक फोन बज जाता है जिससे उनकी पोल खुल जाती है कि वो बस गिटार बजाने की एक्टिंग कर रहे थे। असल में तो उनके फोन में म्यूजिक बज रहा था। इस वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक ने फनी कैप्शन भी लिखा है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'अब मुझसे नफरत करने वाले तो यही बोलेंगे कि मैं गिटार नहीं बजा रहा हूं।'
कार्तिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्तिक का ये मजाकिया अंदाज उनके फैंस को भी हंसने पर मजबूर कर रहा है। कार्तिक की बढ़ी हुई दाढ़ी और शिद्दत से गिटार बजाना बिल्कुल रॉकस्टार के रणबीर कपूर की याद दिला रहा है। तो वहीं उनके लुक से कुछ लोगों के कबीर सिंह की भी याद आ रही है।