फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Armaan- Aashna Wedding Party: अरमान-आशना ने दी शादी की पार्टी, तस्वीरों में देखें नए जोड़े का खूबसूरत अंदाज

Thu, 09 Jan 2025 10:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Jan 2025 10:19 PM IST
सार

Armaan Malik: अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने अपनी शादी के बाद एक शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में दोनों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित खींचा।

विज्ञापन
Armaan malik aashna shroff wedding party dabbu malik jyoti malik
अरमान मलिक वेडिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने 28 दिसंबर को महाबलेश्वर में शादी कर ली थी। सात सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद यह जोड़ा परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी और पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंधा था। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की शानदार पार्टी का आयोजन किया। 

Armaan malik aashna shroff wedding party dabbu malik jyoti malik
अरमान मलिक वेडिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरमान-आशना एक साथ आए नजर

पार्टी में अरमान मलिक नीले रंग की शरेवानी में बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। वहीं,  उनकी पत्नी आशना श्रॉफ शिमरी गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पार्टी में पहुंचने के बाद दोनों ने एक साथ कैमरे के सामने पोज दिए। दोनों की जोड़ी काफी शानदार लग रही थी।

Armaan malik aashna shroff wedding party dabbu malik jyoti malik
अरमान मलिक वेडिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डब्बू मलिक-ज्योति मलिक ने खूब खिंचाई फोटो

इस पार्टी में अरमान के पिता डब्बू मलिक भी उनकी मां ज्योति मलिक भी नजर आए। डब्बू सूट में दिखे। वहीं उनकी पत्नी ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। पार्टी में पहुंचे परिवाक के सदस्यों के साथ अरमान और आशना ने ग्रुप फोटो भी खिंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan malik aashna shroff wedding party dabbu malik jyoti malik
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaanmalik
शादी के बाद अरमान ने लिखा था प्यारा नोट

इससे पहले हाल ही में अरमान ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था,  "तू ही मेरा घर।" तस्वीरों में बेबी पिंक ड्रेस में अरमान मलिक काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं, दुल्हन के लिबास में आशना दुल्हन बन काफी सुंदर लग रही थीं। इन तस्वीरों पर प्रशंसकों ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन
Armaan malik aashna shroff wedding party dabbu malik jyoti malik
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaanmalik
ये काम करती हैं अरमान की पत्नी

गायक अरमान मलिक वजह तुम हो, बोल दो ना जरा और बुट्टा बोम्मा जैसे गानों की वजह से देशभर में मशहूर हैं। वह ब्रिटिश गायक एड शीरन के गाने 2स्टेप के नए वर्जन पर उनके साथ मिलकर काम भी कर चुके हैं। वहीं, बात करें आशना श्रॉफ की तो आशना श्रॉफ एक फैशन और ब्यूटी ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं। उन्हें कॉस्मोपॉलिटन लग्जरी फैशन इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर 2023 नामित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed