फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Armaan Malik: अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 05 Apr 2023 04:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Apr 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
Armaan Malik Second Wife Kritika suddenly Hospitalized Fans Came To Meet Her Out Of Hospital
अरमान मलिक-कृतिका - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूबर अरमान मलिक जल्द ही एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। बता दें कि उनकी दोनों पत्नी पायल और कृतिका प्रेग्नेंट हैं। लगता है अरमान को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है, क्योंकि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज अरमान ने अपना हालिया व्लॉग शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि अचानक उनकी दूसरी पत्नी कृतिका की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Armaan Malik Second Wife Kritika suddenly Hospitalized Fans Came To Meet Her Out Of Hospital
कृतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अरमान ने यह जानकारी भी दी कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद कृतिका के सभी चेकअप हुए और उनके ड्रिप भी चढ़ी। अरमान ने हॉस्पिटल के बेडरूम की झलक वीडियो में दिखाई। इसके साथ उन्होंने बताया कि पायल ने पांचवे महीने में ही डिलीवरी के लिए ये रूम बुक कर लिया था।
Alka Yagnik: बीटीएस को ना पहचानना अलका याग्निक को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

Armaan Malik Second Wife Kritika suddenly Hospitalized Fans Came To Meet Her Out Of Hospital
कृतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही कृतिका की डिलीवरी की खबर फैंस के बीच पहुंची हर कोई उनका हालचाल लेने अस्पताल का रुख करने लगा। हालांकि, हॉस्पिटल के स्टाफ ने उन्हें अंदर आने नहीं दिया। अरमान भी व्लॉग में फैंस से यह गुजारिश करते दिख रहे हैं कि वे अस्पताल न आएं। इसके बाद अरमान ने अपने होने वाले बच्चे की धड़कन भी सुनी।
Bholaa Week 1: पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan Malik Second Wife Kritika suddenly Hospitalized Fans Came To Meet Her Out Of Hospital
कृतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अरमान ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के थोड़ी देर बाद कृतिका को छुट्टी दे दी गई। हालांकि, उन्हें दूसरे दिन डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल बुलाया गया। वह बस कुछ ही दिनों में अपने बच्चे को जन्म देंगी।
Jawan VS Spider-Man: 'स्पाइर मैन' और 'जवान' में होने जा रही भिड़ंत, बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला

विज्ञापन
Armaan Malik Second Wife Kritika suddenly Hospitalized Fans Came To Meet Her Out Of Hospital
कृतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

घर आने पर अरमान मलिक ने कृतिका के परिवार के साथ प्रैंक किया और कहा कि कृतिका मां बन गई हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने सच बता दिया था। बता दें कि कृतिका से पहले पायल मलिक की भी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। तब पायल ने कहा था कि शायद उनकी आठवें महीने में ही डिलीवरी हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed