सब्सक्राइब करें

आर्मी डे: 5 फिल्मों को देखकर आज भी बढ़ जाता है जोश, किसी को मिला 'लक्ष्य' तो किसी को 'बॉर्डर'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 15 Jan 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Army Day 2019 5 Bollywood film which made on Indian Army
Hrithik Vicky Akshay - फोटो : twitter

'आर्मी डे' के मौके पर हर कोई भारतीय सेना को सलाम कर रहा है। बॉलीवुड में भी सेना के जाबाज जज्बे को कई बार बड़े पर्दे पर उतारा गया। फिर चाहे जे पी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' हो या फिर 'एलओसी'। आज भी इन फिल्मों को देखकर लोग देश भक्ति की भावना में डूब जाते हैं और उनका जोश दोगुना बढ़ जाता है। तो चलिए आज आपको 'सेना दिवस' के मौके पर बॉलीवुड की 5 सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्में बताते हैं। 

Trending Videos
Army Day 2019 5 Bollywood film which made on Indian Army
uri - फोटो : twitter

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। साल 2016 में उरी में आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें कई जवानों का निधन हो गया था। इसके बाद भारतीय सेना ने पाक में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। यह फिल्म असल घटना पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम भी हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army Day 2019 5 Bollywood film which made on Indian Army
film Border - फोटो : twitter

बॉर्डर
सनी देओल, सुनील शेट्टी अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी इस मल्टीस्टारर फिल्म का डायरेक्शन जे पी दत्ता ने किया था। फिल्म में भारतीय सेना की वीरता दिखाई गई है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध पर बनी थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी। 

 

Army Day 2019 5 Bollywood film which made on Indian Army
film loc - फोटो : twitter

एलओसी
संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर अभिषेक बच्चन, अक्षय खन्ना जैसे मल्टीस्टारर इस फिल्म को भी एंटी-पाकिस्तान करार देकर पड़ोसी मुल्क ने बैन कर दिया था। इस फिल्म को भी जे पी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भी कारगिल युद्ध के हालात को बताने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
Army Day 2019 5 Bollywood film which made on Indian Army
Lakshya - फोटो : twitter

लक्ष्य
ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' में भी आर्मी की ताकत दिखाई गई है। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी जिसमें ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था जबकि रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म की कहानी ऐसे व्यक्ति की है जिसका पहले तो कोई उद्देश्य नहीं होता है लेकिन बाद में कैसे वह आर्मी अफसर बन जाता है, यह दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed