बॉलीवुड ने भारतीय सेना पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं। जवानों के शौर्य से लेकर उनके बलिदान तक, हिंदी फिल्म उद्योग ने भारतीय सेना के साहस और संघर्ष की कहानी हर घर तक पहुंचाने की कोशिश की है। सेना दिवस के अवसर पर हम आपको शूरवीर सैनिकों की बहादुरी की कहानी को चित्रित करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...
Army Day 2022: शेरशाह से लेकर बॉर्डर तक, सेना दिवस के अवसर पर देखिए शूरवीर सैनिकों की बहादुरी की कहानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर
जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित मल्टी-स्टारर फिल्म सेना के अलग-अलग अधिकारियों और सैनिकों की कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। कहा जाता है कि इस फिल्म के कई दृश्य 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई के दौरान हुई सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं। वर्ष 1997 में बनी इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ और कुलभूषण खरबंदा जैसे माहिर अभिनेताओं ने अभिनय किया था। फिल्म 'बॉर्डर' को कई फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
एलओसी : कारगिल
2003 में रिलीज हुई फिल्म 'एलओसी : कारगिल' ऑपरेशन विजय 1999 और बैटल ऑफ तोलोलिंग पर आधारित है। जेपी दत्ता के निर्देशिन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने अभिनय किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध पर आधारित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
उरी : सर्जिकल स्ट्राइक
2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'उरी : सर्जिकल स्ट्राइक' में अभिनेता विक्की कौशल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 342 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जिसकी वजह से यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
शेरशाह
आर्मी कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई है। बता दें कि 1999 के कारगिल युद्ध में एक सैनिक को बचाने की कोशिश में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कैप्टन विक्रम को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था।