{"_id":"66adc776a3e3c244800b1c5a","slug":"arpita-khan-celebrated-her-birthday-with-family-ritesh-deshmukh-shared-video-on-instagram-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arpita Khan Birthday: अर्पिता ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, रितेश देशमुख ने साझा किया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arpita Khan Birthday: अर्पिता ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, रितेश देशमुख ने साझा किया वीडियो
अर्पिता खान का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार पार्टी देकर इस जश्न को मनाया। सलमान खान अपनी मां सलमा (सुशीला चरक), सोहेल खान, बहन अलवीरा अग्निहोत्री के साथ पार्टी में शामिल हुए। वहीं, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख भी पार्टी में पहुंचकर अर्पिता को शुभकामनाएं दीं।
अर्पिता खान बर्थडे पार्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम- रितेश देशमुख
रितेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पार्टी का वीडियो साझा किया है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्पिता को केट काटते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके पीछे सोहेल खान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही, आयुष शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री, सलमान खान, सलमा भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं।
3 of 5
अर्पिता खान बर्थडे पार्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम- रितेश देशमुख
इस वीडियो में अर्पिता को अपने पति आयुष शर्मा को सबसे पहले केक खिलाते हुए देखा जा सकता है। बाद में वह सलमान खान को केक खिलाती नजर आईं। वहीं, भाईजान इस वीडियो में अपनी भांजी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्पिता खान बर्थडे पार्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम- रितेश देशमुख
अर्पिता और आयुष ने साल 2014 में शादी की थी। उनकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। उनके बेटे का नाम आहिल और एक बेटी का नाम आयत है। संयोग से सलमान और आयत का जन्मदिन की तारीख एक ही है। पिछले साल देखा गया था कि सलमान और आयत ने अपना जन्मदिन 27 दिसंबर को एक साथ मनाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।