{"_id":"64875021e43c07b8780b9b4c","slug":"arshad-warsi-reveals-wife-maria-goretti-does-not-like-most-of-his-work-not-interested-in-watching-asur-2023-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arshad Warsi: अरशद वारसी अपने काम से नहीं जीत पाए पत्नी का दिल, बोले- 'उनकी नजरों में मैं अच्छा एक्टर लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arshad Warsi: अरशद वारसी अपने काम से नहीं जीत पाए पत्नी का दिल, बोले- 'उनकी नजरों में मैं अच्छा एक्टर लेकिन...
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'असुर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर के फैंस इस सीरीज को देखकर प्यार व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, अरशद ने खुलासा किया है कि अबतक उनकी पत्नी मारिया गोरेटी, बच्चे जेने और जेके ने उनकी सीरीज नहीं देखी है। अरशद ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी को उनका ज्यादातर काम पसंद नहीं है, और वह घर पर कोई स्टार नहीं हैं।
2 of 5
अरशद वारसी-मारिया गोरेटी
- फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'गोरेटी ने असुर नहीं देखी है, और मुझे नहीं लगता कि वह इसे देखने में रुचि भी रखती हैं। गोरेटी को डरावनी चीजें पसंद नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्हें मेरा ज्यादातर काम पसंद नहीं है, और वह इसे लेकर बहुत स्पष्ट हैं।'
3 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने कहा कि वह जानती हैं कि मैं एक अच्छा एक्टर हूं। हालांकि, वह सोचती हैं कि मैं अक्सर खराब प्रोजेक्ट करता हूं। वहीं, अरशद ने अपने बच्चों का नजरिया साझा करते हुए कहा, 'मेरी बेटी और मेरे बेटे ने भी असुर नहीं देखी है। घर में कोई मेरे बारे में बात नहीं करता। मैं कोई सितारा नहीं हूं। उनका एक अलग दृष्टिकोण है, वे एक अलग पीढ़ी हैं। फिल्मों और कहानियों को लेकर उनका नजरिया काफी अलग होता है। मुझे आशा है कि वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं।'
हालांकि, अरशद वारसी को उम्मीद है कि उनकी पत्नी और बच्चे 'असुर' देखेंगे क्योंकि इसमें और भी बहुत कुछ है। उन्होंने कहा, 'मुझे आशा है कि वे इसे देखेंगे। मैं चाहता हूं कि वे असुर को देखें। यह एक बहुत ही इंटेलिजेंट वेब सीरीज है। इसमें बहुत कुछ है।'
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'असुर 2' का निर्देशन ओनी सेन ने किया है। सीरीज फिलहाल जियो सिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रही है। 'असुर 2' में अरशद वारसी के अलावा बरुण सोबती, रिद्धि डोगरा, अमेय वाघ, अनुप्रिया गोयनका और विशेष बंसल जैसे सितारे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।