बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के लिए साल 2023 बहुत अच्छा साबित हुआ है। जनवरी में रिलीज हुई किंग खान फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब अभिनेता जल्द ही 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इसे लेकर अभी से जबर्दस्त बज बना हुआ है।
#Ask Srk: एटली के साथ आज 'जवान' देखेंगे शाहरुख, बातों-बातों में किंग खान ने कर दिया बड़ा खुलासा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच सोमवार (12 जून) को किंग खान ने फैंस के लिए आस्क एसआरके का एक छोटा सा सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के खास अंदाज में जवाब दिए। एक यूजर के सवाल पर अभिनेता ने कुछ ऐसा खुलासा कर दिया जिससे हर ओर उनकी फिल्म 'जवान' की चर्चा शुरु हो गई।
Anu Malik: स्टार किड्स पर अनु मलिक का बड़ा बयान, बोले- बाहरी लोगों के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना ज्यादा आसान
दरअसल, जब एक शख्स ने ट्विटर पर किंग खान से उनके शाम के प्लान के बारे में पूछा तो इसका जवाब उन्होंने अलग तरीके से दिया। यूजर ने पूछा, ''हैलो शाहरुख खान सर, आज शाम का आपका क्या प्लान है? ट्वीट का जवाब देते हुए बादशाह खान ने लिखा, ''मैं सोच रहा था कि एटली के साथ जवान देखूं।'' हालांकि, उन्होंने यह बात फैन से मजाक में कही या सच में यह तो किंग खान ही बता सकते हैं।
Was thinking will watch Jawaan with Atlee…. https://t.co/cgG7vXeFpo
SSMB29: महेश बाबू-राजामौली की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस
शाहरुख के इस ट्वीट से जवान की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। लोग इस फिल्म को लेकर अब पहले से ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म पहले दो जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन तय समय पर फिल्म का काम पूरा न हो सका, जिसके बाद 'जवान' की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया।
Kriti Sanon: 'सीता मां से अपनी तुलना न करें...,' कृति सेनन का लेटेस्ट पोस्ट देख भड़के नेटिजन्स
अब यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस पैन इंडिया फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इसके अलावा संजय दत्त भी इसमें कैमियो करते नजर आएंगे।शाहरुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो इसके बाद वह राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी हैं। इसे इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। यह पहला मौका है जब राजू हिरानी और शाहरुख एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
Park Soo Ryun: सीढ़ियों से गिरने के बाद कोरियाई अभिनेत्री की गई जान, परिवार ने दान किए अंग