फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान राम बनने के लिए अरुण गोविल ने किया था छोटा सा काम, सुपरहिट हो गया था सीरियल

Tue, 12 Jan 2021 05:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 12 Jan 2021 05:23 AM IST
विज्ञापन
Arun Govil Birthday special how he Preparation To Be Lord Ram for Ramanand Sagar Ramayan
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive

रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ में हुआ था। श्रीराम के किरदार से अरुण इतना मशहूर हो गए थे कि लोग उन्हें सचमुच भगवान ही मानने लगे थे। इस रोल के लिए अरुण गोविल ने किस तरह ट्रेनिंग ली, चलिए आपको बताते हैं। 

Arun Govil Birthday special how he Preparation To Be Lord Ram for Ramanand Sagar Ramayan
रामायण - फोटो : फाइल

बीते दिनों अरुण गोविल से एक शख्स ने ट्विटर पर सवाल किया था। उसने गोविल से पूछा कि श्रीराम के किरदार को जीवंत बनाने के लिए किस तरह की तैयारी आपको करनी पड़ी थी? इस सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने कोई फिल्म नहीं देखी, अपने घरों में उनकी जो तस्वीरें हैं, वही देखी थीं।'

Arun Govil Birthday special how he Preparation To Be Lord Ram for Ramanand Sagar Ramayan
रामायण - फोटो : फाइल

अरुण ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा था, 'उनके तमाम गुणों के आधार पर उनकी कल्पना की थी। शूटिंग से पूर्व हमने राम के लुक में फोटो निकाली, यह देखने के लिए कि हम कैसे दिखते हैं। हम इंसान दिख रहे थे, भगवान नहीं। राम का यह एक गुण था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Govil Birthday special how he Preparation To Be Lord Ram for Ramanand Sagar Ramayan
रामायण - फोटो : Twitter: @sunillahri

अपनी बात आगे रखते हुए अरुण ने कहा, 'लेकिन भगवान की सौम्यता और निर्मलता नहीं दिख रही थी। मुझे राजकुमार बड़जात्या जी की एक बात याद आ गई थी कि आपकी मुस्कुराहट बहुत अच्छी है, इसे किसी दिन इस्तेमाल कीजिएगा। मैंने अपनी मुस्कान का यहां इस्तेमाल किया और उसने मेरा सारा काम कर दिया।'

विज्ञापन
Arun Govil Birthday special how he Preparation To Be Lord Ram for Ramanand Sagar Ramayan
रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि बीते साल लॉकडाउन के दौरान 33 साल फिर से रामायण का प्रसारण किया गया था। लोगों ने इस धारावाहिक को इतना पसंद किया कि टीआरपी के नए रिकार्ड बन गए। दोबारा प्रसारण के बाद इस धारावाहिक के सभी कलाकार लाइम लाइट में आ गए। 

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म तो तैमूर का उड़ने लगा मजाक, फनी मीम्स की हो गई बारिश

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed