फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े पर्दे पर राम की वापसी: 24 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे अरुण गोविल, इन फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय

Tue, 19 Oct 2021 01:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Oct 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Arun govil to play ram role in OMG 2: Arun Govil returned to the big screen after 24 years has acted in these films
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1987 में आए टीवी के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस किरदार से घर-घर पहचाने जाने लगे। आलम तो यह था कि उस दौर में अभिनेता जहां भी जाते लोग उन्हें सचमुच का भगवान समझ लेते थे। रामानंद सागर के इस शो से पहले और बाद अरुण गोविल ने कई अन्य टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन, आज भी उनकी पहचान रामायण के राम के रूप में की जाती है। 

ऐसे में करीब ढाई दशक बाद अब एक बार अरुण राम के किरदार में वापसी करने वाले हैं। दरअसल, अरुण गोविल जल्द ही ओह माई गॉड के सीक्वल में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ओएमजी टू का प्रोडक्शन अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं, जबकि इसका डायरेक्शन अमित राय कर रहे हैं। काफी समय बाद एक फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे अरुण ने अपने अभिनय करिअर में कई फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हाैं कि उनके करियर की अब तक की पॉपुलर कुछ फिल्मों के बारे में- 

 

पहेली (1977)

अरुण गोविल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत इसी फिल्म के जरिए की। इस फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन्स के तारा सिंह बड़जात्या ने किया था। अरुण इस फिल्म में बलराम के किरदार में नजर आए थे। हालांकि, इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी।

Arun govil to play ram role in OMG 2: Arun Govil returned to the big screen after 24 years has acted in these films
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

सावन को आने दो (1979)

इस फिल्म ने अरुण गोविल को एक नई पहचान दिलाई। येसुदास द्वारा गाए इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे। म्यूजिकल-रोमांटिक इस फिल्म के बाद ही अरुण गोविल को 'स्टार ऑफ टुमारो' कहा जाने लगा था। 

Arun govil to play ram role in OMG 2: Arun Govil returned to the big screen after 24 years has acted in these films
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अय्याश (1982)

फिल्म सावन को आने दो के बाद से ही अरुण गोविल को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। इस फिल्म के बाद वे अय्याश फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आए। शक्ति सांमत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजीव कुमार और मदन पुरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun govil to play ram role in OMG 2: Arun Govil returned to the big screen after 24 years has acted in these films
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि (1982)

यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जो बृज भाषा पर बनी थी। इस फिल्म में रविंद्र जैन ने म्यूजिक दिया था। इसे शिव कुमार ने बनाया था और अरुण गोविल इसमें भी अभिनय करते नजर आए थे।

विज्ञापन
Arun govil to play ram role in OMG 2: Arun Govil returned to the big screen after 24 years has acted in these films
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

हिम्मतवाला (1983)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र की सबसे सफल फिल्मों में से एक हिम्मतवाला में भी अरुण ने अहम रोल निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed