कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। इसमें कंगना अलग-अलग रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'वह भयंकर, सामर्थ्य और निडर है। एजेंट अग्नि बड़े स्क्रीन पर आग लगाने के लिए बिल्कुल तैयार है। आपके लिए लेकर आ रहे हैं एक्शन स्पाई थ्रिलर धाकड़, जो 8 अप्रैल, 2022 में थिएटर्स में रिलीज होगी।'
Dhaakad: अगले साल रिलीज होगी कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़', सामंथा रुथ प्रभु ने की जमकर तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना के इस पोस्ट पर कई सितारों ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। साउथ की दमदार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने कंगना की इस पोस्ट पर फायर वाली इमोजी का कंमेट किया है। इसके साथ ही सामंथा ने कंगना के पोस्ट को लाइक भी किया है।
View this post on Instagram
दरअसल कंगना अक्सर सामंथा की तारीफ में कसीदे पढ़ती दिखाई देती हैं, हाल ही में जब सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक हुआ था उसपर भी कंगना ने सामंथा की तरफदारी की थी। कंगना ने कहा था कि चैतन्य का तलाक बॉलीवुड के ‘तलाक एक्सपर्ट’ आमिर खान की संगति में आने में आने के कारण से हुआ है।
'धाकड़' में कंगना के अलावा दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। कंगना फिल्म 'धाकड़' में 'एजेंट अग्नि' का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना जल्द ही माता सीता का किरदार भी निभाने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा हुई है।
सामंथा ने किया था ऐलान
हाल ही में सामंथा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने तलाक की जानकारी दी थी। सामंथा ने लिखा था, हमारे सारे शुभचिंतकों, अब सोच विचार करने के बाद मैंने और चैय ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी लेकिन अब हम अलग हो रहे हैं। हम अपने फैंस, मीडिया और शुभचिंतकों से आग्रह करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमारा सपोर्ट करें। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया।