फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर के साथ ये अभिनेत्री कर चुकी है फ्लर्ट, 'बॉबी' फिल्म में दोनों ने साथ किया था काम

Mon, 19 Aug 2019 09:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 19 Aug 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
Aruna Irani revealed in The Kapil Sharma show with Bindu she was flirt with Rishi Kapoor
Rishi Kapoor - फोटो : instagram

'द कपिल शर्मा शो' में हर हफ्ते कई सितारे शरीक होते हैं और यहां ढेर सारी मस्ती करने के साथ ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कई खुलासे करते हैं। ऐसे में इस बार 'द कपिल शर्मा शो' के ताजा एपिसोड में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी और बिंदू पहुंची। शो में पहुंचकर इन दोनों अभिनेत्रियों ने अपने फिल्म सफर और जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। 

Aruna Irani revealed in The Kapil Sharma show with Bindu she was flirt with Rishi Kapoor
Aruna Irani - फोटो : file photo

शो में कपिल शर्मा से बातचीत करते हुए अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसा खुलासे किया हैं जिसे जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। शो में अरुणा ईरानी ने उन दिनों की बात का याद किया जब वह फिल्मों में काफी सक्रिय थीं। साथ ही बताया कि फिल्मों में सक्रिय होने के दौरान वह अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फ्लर्ट करती थीं। 


पढ़ें: अरुणा ईरानी ने इस शादीशुदा डायरेक्टर से की थी शादी, जिंदगी भर मां न बनने का लिया फैसला
Aruna Irani revealed in The Kapil Sharma show with Bindu she was flirt with Rishi Kapoor
Aruna Irani, Bindu - फोटो : social media

अरुणा ईरानी ने ये खुलासा कपिल शर्मा के उस सवाल पर किया जिसमें उनसे पूछा था कि फिल्मों में काम करने के दौरान वह किस अभिनेता के साथ फ्लर्ट करती थीं ? अरुणा ईरानी के खुलासे के बाद शो में मौजूद दर्शक को कलाकार ठहाके लगाकर हंसने लगे। अरुणा ईरानी के अलावा कपिल शर्मा ने अभिनेत्री बिंदू से भी ढेर सारे सवाल किए। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The celebrations are in full swing!! A buffet of amazing singing and fun moments are in store for you tonight on #SuperstarSinger #ShaadiSpecial at 8 PM @kapilsharma @kikusharda @chandanprabhakar @krushna30 @bharti.laughterqueen @sumonachakravarti @rochellerao @banijayasia @archanapuransingh @thejohnabraham @mrunalofficial2016 @arunairanikohli

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Aruna Irani revealed in The Kapil Sharma show with Bindu she was flirt with Rishi Kapoor
Bindu - फोटो : twitter

आपको बता दें कि अरुणा ईरानी ने 300 और बिंदू ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन दोनों ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने निगेटिव किरदार से भी लाखों दिलों में खास जगह बनाई। अरुणा ईरानी ने हिंदी के अलावा कन्नड़, मराठी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 18 अगस्त अपना 73वां जन्मदिन मनाया। 

पढ़ें: गायब हो गईं 'मोना डार्लिंग','शबनम' जैसी खलनायिकाएं, कभी सौतेली मां तो कभी ननद बन मचाई थी सनसनी

विज्ञापन
Aruna Irani revealed in The Kapil Sharma show with Bindu she was flirt with Rishi Kapoor
Aruna, Bindu and Shilpa - फोटो : twitter

अरुणा ईरानी ने साल 1961 में 'गंगा जमुना' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसी साल आई फिल्म 'अनपढ़' में उन्होंने माला सिन्हा के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद अरुणा ने कई सारी फिल्मों में छोटे रोल निभाए। फिल्म 'अनपढ़' में बिंदू और अरुणा ईरानी साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed