फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्य बब्बर: अपने पिता की तरह नाम नहीं कमा पाए अभिनेता, सलमान के साथ भी कर चुके हैं काम

Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Arya Babbar Actor who failed to earn a name like his father also worked with Salman
आर्य बब्बर - फोटो : आर्य बब्बर

पंजाबी फिल्मों में धमाल मचा रहे और मशहूर अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर 25 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा आर्य बब्बर ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। आर्य बब्बर ने बॉलीवुड में 2002 में 'अबके बरस' से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अमृता राव नजर आई थीं। हालांकि, उनकी यह फिल्म बेहतरीन नहीं रही लेकिन फिर भी लोगों ने उनके अभिनय को सराहा। बॉलीवुड के पॉपुलर खलनायक और एक्टर रहे राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर को पिता के स्टार स्टेट्स की वजह से बॉलीवुड में एंट्री तो मिल गई लेकिन वो अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रैस नहीं कर पाए। आर्य बब्बर तकरीबन 19 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने जितनी फिल्में की हैं उनमें फ्लॉप फिल्मों की फेहरिस्त ज्यादा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्में खराब थीं या उनकी कहानी अच्छी नहीं थी इसलिए वो फ्लॉप हो गईं। इसकी वजह एक्टिंग भी हो सकती है।

Arya Babbar Actor who failed to earn a name like his father also worked with Salman
आर्य बब्बर - फोटो : आर्य बब्बर

आर्य बब्बर ने वैसे हीरो बनने का सपना देखा था और इसी को देखते हुए उन्होंने डेब्यू भी सोलो लीड के तौर पर फिल्म 'अब के बरस' से किया था जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस अमृता राव नजर आईं। लेकिन इस फिल्म की जैसी हालत हुई उसके बारे में बात ना ही की जाए वो बेहतर है। लेकिन गनीमत की सुपर फ्लॉप डेब्यू के बाद भी आर्य बब्बर को फिल्में मिलती रहीं, लेकिन वो फ्लॉप भी होती रही...और कई बड़ी फिल्में आर्य बब्बर को मिली भीं तो उनमें उन्हें साइड रोल या फिर सेकेंड लीड किरदार थमा दिया गया।

Arya Babbar Actor who failed to earn a name like his father also worked with Salman
आर्य बब्बर - फोटो : आर्य बब्बर

आर्य बब्बर ने अपने करियर को बचाने की हर संभव कोशिश की, यहां तक कि पंजाबी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उनका फिल्मी करियर एकदम नीचे आ गया जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री भी उन्हें भूल बैठी। कई बार तो ऐसा भी हुआ जब उन्हें तीन चार सालों तक फिल्में भी नहीं मिलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arya Babbar Actor who failed to earn a name like his father also worked with Salman
आर्य बब्बर - फोटो : आर्य बब्बर

ऐसे में उन्होंने रियलटी शो 'बिग बॉस' का सहारा भी लिया और सोचा कि शायद इसके बाद वो लाइमलाइट में आ जाएं और फिल्में मिलने लगें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार फिल्मी करियर से हताश हो आर्य बब्बर को फिल्में छोड़नी पड़ीं और अब वो लेखक बन गए हैं। 

विज्ञापन
Arya Babbar Actor who failed to earn a name like his father also worked with Salman
आर्य बब्बर - फोटो : आर्य बब्बर

अभी तक वो दो-तीन नॉवल्स लिख चुके हैं और उनका सपना इसी में अपना करियर बनाना है। दरअसल उन्होंने पुष्पक विमान नाम की एक कॉमिक बुक लिखी है जिसे काफी पसंद भी किया गया है। बिग बॉस के दौरान आर्य बब्बर का अफेयर मिनिषा लांबा से था। हालांकि इसका खुलासा खुद आर्य ने बिग बॉस सीजन 8 में किया था। मिनिषा और आर्य दोनों ही इस सीजन में बिग बॉस के घर के सदस्य थे। आर्य ने इस शो में मिनिषा के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे। आर्य बब्बर का अफेयर सृष्टि नायर से भी बताया जाता है। धारावाहिक 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में रावण का किरदार निभा कर आर्य बब्बर फेमस हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed