फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स रैकेट: देह व्यापार ने बर्बाद कर दिया इन फिल्मी हसीनाओं का करियर, लिस्ट में शाहरुख खान की एक्ट्रेस भी शामिल

Mon, 24 May 2021 10:12 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 24 May 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sex racket sex trade ruined career of these film beauties, Shahrukh Khan actress also included in list
सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं ये अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

चकाचौंध से भरी फिल्मीं दुनिया में ऐसे कई मामले देखने को मिल चुके हैं, जिसमें एक्ट्रेसस और मॉडल्स का सेक्स रैकेट में नाम सामने आ चुका है। जिसके बाद सेक्स रैकेट में नाम सामने आने के बाद उन पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसस और मॉडल्स के बारे में बताएंगे जो फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमर से अलग देह व्यापार में फंस चुकी है। साल 2010 में साउथ फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस ऐश अंसारी भी सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुई थी। ऐश अंसारी को राजस्थान के जोधपुर में तख्त विलास होटल से साल 2010 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से 9 लोगों को पकड़ा था जिनमें एक नाम साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस ऐश अंसारी का भी था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश प्रॉस्टिट्यूशन का काम करती थी और उस वह होटल में उसी काम के लिए गई थी। बताया जाता है कि ऐश अंसारी से जुड़ा यह सेक्स रैकेट ऑनलाइन ऑपरेट होता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ऐश अंसारी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘चलते-चलते’ और ‘ओम शांति ओम’ में काम कर चुकी हैं।

Sex racket sex trade ruined career of these film beauties, Shahrukh Khan actress also included in list
श्वेता बसु प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता बसु प्रसाद
हिंदी सिनेमा में शोहरत कमाने वाली अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने अपनी पहली ही फिल्म मकड़ी में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवार्ड जीता था। एक वक्त पर उनका नाम सेक्स रैकेट में आया था। श्वेता बसु प्रसाद का नाम साल 2014 में हैदराबाद के 'बंजारा हिल्स' में चल रहे सेक्स रैकेट में आया था। श्वेता करीब 2 महीने तक रेस्क्यू होम में रहीं जिसके बाद घर वापस आ गई थीं। हालांकि श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले पर क्लीन चिट दे दी थी।

Sex racket sex trade ruined career of these film beauties, Shahrukh Khan actress also included in list
मिष्टी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

मिष्टी मुखर्जी
मिष्टी मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी। इसके बाद वे तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में दिखाई दीं। मिष्टी मुखर्जी ने फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से बॉलीवुड मे अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे साल 2013 में आई फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' के एक गाने में रजनीश दुग्गल के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में जूही चावला लीड रोल में थीं। मिष्टी मुखर्जी पर 2014 में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। उनके घर की तलाशी में कई सीडियां और टेप बरामद हुए थे। पुलिस ने एक आईएएस ओपी गुप्ता के घर छापेमारी के दौरान उन्हें हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ा था। यहां तक कि पुलिस ने मिस्टी मुखर्जी को भी आपात्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था। हालांकि मिष्टी मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sex racket sex trade ruined career of these film beauties, Shahrukh Khan actress also included in list
भुवनेश्वरी - फोटो : Instagram

भुवनेश्वरी
कई तमिल फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं भुवनेश्वरी का नाम साल 2009 में सेक्स रैकेट में आया था। भुवनेश्वरी को चेन्नई में मुंबई की दो लड़कियों सहित जिस्मफरोशी करते पकड़ा गया था। भुवनेश्वरी पर अपने ही अपार्ट्मेंट में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप था। खबर यह भी है कि सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भुवनेश्वरी को एक बार नहीं बल्कि कई बार गिरफ्तार किया गया था। रिहा होने के बाद वह फिर से इस धंधे में लिप्त पाई गई थीं।

विज्ञापन
Sex racket sex trade ruined career of these film beauties, Shahrukh Khan actress also included in list
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram/sherlyn__chopra_fanclub

शर्लिन चोपड़ा 
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर न्यूड तस्वीरें शेयर करने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा 'कामसूत्र 3डी', वजह तुम हो, दिल बोले हडिप्पा, जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ साल पहले उन्होंने खुद ही अपने ट्विटर अकाउंट पर यह खुलासा किया था कि वह देह व्यापार का काम करती थीं। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि यह काम उनकी मजबूरी थी और उन्हें यह करना पड़ता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed