{"_id":"629083a7273c6a3bf2258293","slug":"aryan-khan-drug-case-narcotics-control-bureau-ncb-gives-clean-chit-to-shahrukh-khan-son-in-drugs-on-cruise-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan: ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे को मिली क्लीन चिट, एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan: ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे को मिली क्लीन चिट, एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 27 May 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर्यन खान ड्रग्स मामला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था। आर्यन खान के अलावा अविन शाहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा और मानव सिंघल के खिलाफ सबूतों के अभाव में आरोप पत्र नहीं दायर किया गया है।
NCB submits charge-sheet in drugs-on-cruise case in which Aryan Khan, son of actor Shah Rukh Khan, was arrested last year
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2021 में अक्तूबर की शुरुआत में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। कई अदालती सुनवाई, बहुत सारे नाटक और 26 दिनों की लंबी हिरासत के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 28 अक्तूबर को जमानत दी थी। वहीं अब तकरीबन 7 महीनों बाद शाहरुख खान के बेटे को क्लीन चिट मिली गई है।
3 of 4
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी ने क्या कहा
एनसीबी के स्टेटमेंट के मुताबिक, एसआईटी द्वारा की गई जांच के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत चार्जशीट दर्ज की गई थी। हालांकि सबूतों के अभाव के चलते 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आर्यन खान, सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन ने नहीं लिया था ड्रग
एजेंसी ने यह भी कहा है कि दो अक्तूबर को जब क्रूज पर रेड पड़ी थी तब आर्यन खान, इश्मीत, अरबाज, विक्रांत और गोमित को इंटरनेशनल पोर्ट टर्मिनल पर और नुपुर, मोहक और मुनमुम धमीचा को क्रूज में पकड़ा गया था। हालांकि रेड के दौरान आर्यन खान और मोहक को छोड़कर सभी ड्रग्स के नशे में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।