फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: आर्यन को नहीं मिली जमानत और काम्या पंजाबी कांग्रेस में शामिल, पढ़े मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Wed, 27 Oct 2021 07:43 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 27 Oct 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
aryan khan no bail mumbai drugs case kamya panjabi joins congress ranbir kapoor alia bhatt marriage top 10 entertainment news
आर्यन खान, काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media

ड्रग्स केस में करीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद भी बुधवार को फैसला नहीं हो सका। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई 28 अक्तूबर तक के लिए टाल दी है। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की तरफ से दलीलें रखी जा चुकी हैं। अब कल एनसीबी की तरफ से ASG अनिल सिंह जिरह करेंगे। एनसीबी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दिए गए अपने हलफनामे में आर्यन खान का संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडीकेट से बताते हुए उनकी जमानत का विरोध किया है। कोर्ट में तीनों आरोपियों आर्यन, अरबाज और मुनमुन के वकीलों ने इनकी गिरफ्तारी को गलत बताया। उनकी दलील थी कि ये मामला ड्रग्स के निजी इस्तेमाल से ज्यादा का नहीं है। केस को बेवजह बड़ा किया जा रहा है। एनसीबी को 41ए के तहत नोटिस जारी कर जांच में मदद मांगनी चाहिए थी। 


 
Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, 28 अक्तूबर को फिर होगी सुनवाई





 
aryan khan no bail mumbai drugs case kamya panjabi joins congress ranbir kapoor alia bhatt marriage top 10 entertainment news
ANI - फोटो : Social Media

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने राजनीति में कदम रख दिया है। शक्ति अस्तित्व के एहसास की शो से घर-घर में मशहूर होने वाली काम्या पंजाबी ने आज यानी की बुधवार को कांग्रेस पार्टी जॉइन की है। मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट भाई जगताप, यूथ लीडर सूरज सिंह ठाकुर और वर्किंग प्रेजिडेंट चरण सिंह सापरा ने टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। काम्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। काम्या पंजाबी इस दौरान साड़ी में नजर आ रही हैं। पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा थी कि काम्या पंजाबी कॉंग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की माने तो खुद काम्या पंजाबी भी हमेशा से राजनीति में कदम रखना चाहती थीं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल और सीरियल शक्ति की शूटिंग की वजह से वो पहले ऐसा नहीं कर पाई थीं। हालांकि अब उनका शो बंद हो चुका है और यही समय काम्या को राजनीति में कदम रखने के लिए सबसे उचित लगा।
 

महाराष्ट्र: टीवी के बाद काम्या पंजाबी की राजनीति में एंट्री, थामा कांग्रेस पार्टी का 'हाथ'





 
aryan khan no bail mumbai drugs case kamya panjabi joins congress ranbir kapoor alia bhatt marriage top 10 entertainment news
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो चुका है और बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स शादी कर रहे हैं। वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिनकी शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसमें हैंडसम हंक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम शामिल है। आलिया और रणबीर के प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई। यह फिल्म अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन आलिया और रणबीर के प्यार की चर्चा शादी तक पहुंच चुकी है। दोनों ही इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं ऐसे में फैंस यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर दोनों कब शादी कर रहे हैं। हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने एक चैनल से अपने काम को लेकर बात की जिसमें उनसे आलिया की शादी को लेकर सवाल पूछ लिया गया।  सोनी राजदान ने भी बेटी आलिया की शादी की खबर पर प्रतिक्रिया दी है।
 

चर्चा: रणबीर और आलिया की शादी पर सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मुझे नहीं पता लेकिन इस शख्स को मालूम हो सकता है





 
विज्ञापन
विज्ञापन
aryan khan no bail mumbai drugs case kamya panjabi joins congress ranbir kapoor alia bhatt marriage top 10 entertainment news
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मसान एक्टर विक्की कौशल और बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ पिछले काफी समय से चर्चा में है। विक्की और कटरीना के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं कुछ समय पहले तो एक तस्वीर वायरल कर यह कह दिया गया था कि उन्होंने रोका कर लिया है। वहीं अब ऐसी खबरें सामने आईं हैं जिसमें दोनों के दिसंबर में शादी करने की बात कही जा रही है। यहां तक की यह भी कहा जा रहा है कि कटरीना सब्यसाची का लहंगा पहनने वाली हैं। हालांकि यह सभी खबरें गलत है और अभी दोनों के शादी करने की कोई योजना नहीं है। वहीं इन सभी अफवाहों के बीच विक्की कौशल और कटरीना कैफ को सेलिब्रिटी मैनेजर रेश्मा शेट्टी के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। विक्की और कटरीना ऑफिस आए लेकिन अलग अलग गाड़ियों में बैठकर वापस चले गए। हालांकि दोनों ने ही पैपराजी को पोज दिए।
 

लव आज कल: दिसंबर में शादी करने जा रहे कटरीना-विक्की? मैनेजर से मिलने पहुंचे तो फैंस को मची खलबली





 
विज्ञापन
aryan khan no bail mumbai drugs case kamya panjabi joins congress ranbir kapoor alia bhatt marriage top 10 entertainment news
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया है और हर दिन उससे जुड़ी छोटी बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सेशन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और 26 अक्तूबर को इस मामले पर सुनवाई हुई। हालांकि कल भी आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई। उसकी जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी। इन दिनों हर तरफ सिर्फ शाहरुख के बेटे की ही चर्चा है। इसी बीच कोर्ट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल एक तस्वीर में कोर्टरूम का दरवाजा टूटा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान अंदर बाहर इतनी भंयकर भीड़ इकट्ठा हो गई थी कि कोर्टरूम लोगों से भर गया था। इसके कारण कोर्ट का दरवाजा ही टूट गया। इस केस की सुनवाई एनड्बल्यू साम्ब्रे कर रहे थे और उन्होंने पुलिस द्वारा लोगों को रूम से हटवाने के लिए कुछ  देर के लिए जगह भी छोड़ दी थी।
 

Aryan Khan Drug Case: जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान लोगों की भीड़ से टूटा कोर्टरूम का दरवाजा, आज 3 बजे होगी सुनवाई




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed