बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर अक्सर कई अफवाहे सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर इस कपल की शादी को लेकर खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया इस साल दिसंबर में शादी की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कपल ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, अब रणबीर कपूर के चाचा, अभिनेता रणधीर कपूर ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
चर्चा: आलिया- रणबीर की शादी पर रणधीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- एक दिन वह शादी कर ही लेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले आलिया की मां सोनी राजदान ने एक चैनल से अपने काम को लेकर बात के दौरान बेटी आलिया की शादी की खबर पर प्रतिक्रिया दी। सोनी ने कहा कि, 'यह तो मुझे भी नहीं पता कि शादी कब होगी। उन्होंने कहा कि 'ऐसा होने में थोड़ा समय लगेगा, इसमें अभी वक्त है। लेकिन, ये कब होगा मुझे नहीं पता। आप इसके लिए आलिया के एजेंट से बात कर सकते हैं मुझे नहीं लगता कि उसे भी पता होगा'।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। हालांकि, यह फिल्म अभी तक सामने नहीं आई, लेकिन आलिया और रणबीर के प्यार की चर्चा अक्सर होती रहती है।
यह कपल अक्सर एक साथ कई जगह पर स्पॉट होता रहा है। हाल ही में रणबीर के जन्मदिन के मौके पर दोनों जोधपुर में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने गए थे। पिछले साल, रणबीर ने कहा था कि उन्होंने अब तक आलिया से शादी कर ली होती। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह हो ना सका।
आलिया और रणबीर इन दिनों अपने- अपने काम में व्यस्त हैं। आलिया के पास जहां डार्लिंग्स, आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, और जी ले जरा जैसी फिल्में हैं, तो वहीं रणबीर के पास एनिमल और लव रंजन के साथ श्रद्धा कपूर अभिनीत एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है। इसके अलावा आलिया और रणबीर पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे, जो फिलहाल रिलीज होने के इंतजार में हैं।