फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: अरबाज मर्चेंट के पिता ने तोड़ी चुप्पी, दोनों को बताया निर्दोष, कहा- सारे आरोप बेबुनियाद हैं

Tue, 05 Oct 2021 02:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 Oct 2021 02:24 PM IST
सार

शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान और उसके साथ रेव पार्टी का सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट 7 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में है। अब पहली बार अरबाज मर्चेंट के पिता वकील असलम मर्चेंट ने इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने बेटे और आर्यन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार बताया है।
 

विज्ञापन
Aryan Khan's co-accused Arbaaz's father breaks silence says 'They're innocent'
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान और उसके साथ रेव पार्टी का सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट 7 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में है। अब पहली बार अरबाज मर्चेंट के पिता वकील असलम मर्चेंट ने इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने बेटे और आर्यन खान पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। असलम मर्चेंट का कहना है कि आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट निर्दोष हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों बेकसूर हैं।



 

Aryan Khan's co-accused Arbaaz's father breaks silence says 'They're innocent'
शाहरुख खान- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने शनिवार को एक क्रूज से हिरासत में लिया था। उसके साथ अरबाज मर्चेंट भी था।जिसके बाद सोमवार को आर्यन खान की कोर्ट में पेशी हुई। एनसीबी ने इस केस की जांच के लिए आर्यन, अरबाज और मुनमुन धमेचा की कस्टडी को 11 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 7 अक्तूबर तक ही बढ़ाया। अभी तक इस मामले में अरबाज मर्चेंट के पिता ने चुप्पी साध रखी थी। 

 
Aryan Khan's co-accused Arbaaz's father breaks silence says 'They're innocent'
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

अब उनका कहना है कि आर्यन और अरबाज पर लगे सभी आरोप निराधार हैं।  इसकी जांच की जा रही है। ऐसे में अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, एनसीबी काफी सहयोग कर रही है और उनके बच्चों के साथ अच्छे पेश आ रही है। एक वकील होने के नाते मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। असलम मर्चेंट ने कहा,  सच्चाई की जीत होगी और आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट इस केस से बेदाग और निर्दोष निकलेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan's co-accused Arbaaz's father breaks silence says 'They're innocent'
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

असलम मर्चेंट का कहना है कि उनके बच्चों के पास से कुछ नहीं मिला है। जो कुछ भी  मिला है, वह जहाज के अंदर मिला है। उन्होंने कहा, वे जहाज के अंदर एंट्री भी नहीं कर पाए थे। अरबाज और आर्यन गेस्ट के तौर पर क्रूज पर गए थे। असलम ने कहा कि व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स को लेकर कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, अरबाज वहां जाने के लिए तैयार भी नहीं था, आखिरी वक्त में ही उसने वहां जाने का फैसला लिया। उसने सुबह मेरे साथ नाश्ता किया और डिनर भी मेरे साथ ही करने वाला था।

विज्ञापन
Aryan Khan's co-accused Arbaaz's father breaks silence says 'They're innocent'
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि एनसीबी ने टिप के आधार पर शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' नाम के क्रूज शिप पर छापा मारा था। इस जहाज पर रेव पार्टी चल रही थी। छापे में प्रतिबंधित पदार्थ मिले, जिसके बाद आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें 3 लड़कियां भी शामिल थीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed