फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Arrested: शाहरुख खान की टीम का सितारों से 'मन्नत' ना आने का निवेदन, इस वजह से लिया गया फैसला

Tue, 05 Oct 2021 01:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 05 Oct 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
according to report Shahrukh Khan team requests celebs not to come to Mannat
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को कथित रेव पार्टी मामले में गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे जहाज पर चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी की थी, जहां पर 23 वर्षीय आर्यन खान भी मौजूद थे। इसके बाद आर्यन खान से एनसीबी ने लगभग 15 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद कोर्ट ने आर्यन को 7 अक्तूबर तक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद बॉलीवुड स्टार्स आर्यन खान को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ बॉलीवुड के सितारे शाहरुख खान के घर भी पहुंचे, जिसमें सलमान खान का नाम शामिल है। 



वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, शाहरुख खान की टीम ने बॉलीवुड के सभी सेलेब्स से अनुरोध किया है कि, वह अभिनेता से मिलने के लिए उनके घर मन्नत ना पहुंचे। 

according to report Shahrukh Khan team requests celebs not to come to Mannat
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, जब से एनसीबी ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया है, तब से ही शाहरुख खान और उनके परिवार के सदस्यों को इस मामले पर फोन आ रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हेंं संदेश भेज रहे हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के स्टार्स शाहरुख खान का सपोर्ट करने उनके घर मन्नत भी पहुंचे हैं। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए और मन्नत के बाहर सुरक्षा कारणों की वजह से सुपरस्टार की टीम ने अपने बॉलीवुड दोस्तों और सहयोगियों से एक खास अनुरोध किया है।  

according to report Shahrukh Khan team requests celebs not to come to Mannat
सलमान खान - फोटो : Instagram

जानकारी के लिए बता दें कि, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद देर रात सलमान खान शाहरुख के घर पहुंचे थे। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने भी आई थीं। हालांकि, जब सलमान खान शाहरुख के घर पहुंचे थे, तब वहां पर काफी ज्यादा भीड़ थी, ऐसे में सलमान लोगों को इशारे से हटाते हुए नजर भी आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
according to report Shahrukh Khan team requests celebs not to come to Mannat
गौरी खान - फोटो : Instagram

सलमान खान के अलावा, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के दोस्त महीप कपूर, सीमा खान और नीलम कोठारी भी उनसे मिलने उनके घर पहुंची थीं। इतना ही नहीं, आर्यन खान को सपोर्ट करने फिल्म डायरेक्टर करण जौहर भी विदेश से वापिस आ गए हैं। बता दें कि, करण जौहर और आर्यन खान एक-दूसरे के साथ मजबूत रिश्ता साझा करते हैं।  

विज्ञापन
according to report Shahrukh Khan team requests celebs not to come to Mannat
pooja bhatt - फोटो : twitter

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान का सपोर्ट कर रहे हैं। पूजा भट्ट ने शाहरुख के सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा था, 'इस कठिन समय में मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख, हालांकि आपको इसकी जरूरत नहीं है लेकिन मुझे है। ये समय भी बीत जाएगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed