{"_id":"615c087b8ebc3e628e039c7c","slug":"mika-has-sarcastic-response-to-aryan-s-arrest-was-he-the-only-one-on-cruise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drugs Case: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में मीका सिंह, तंज कसते हुए कहा- 'हद है.. इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drugs Case: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में मीका सिंह, तंज कसते हुए कहा- 'हद है.. इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज शिप ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। आर्यन खान पर ड्रग्स का सेवन एवं लेन-देन करने का आरोप है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस मामले में बयान दिये हैं। अब सिंगर मीका सिंह ने भी खान परिवार को समर्थन देते हुए आर्यन की गिरफ्तारी पर विभाग पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि आर्यन खान को पिछले शनिवार को क्रूज रेव पार्टी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। उनके साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी को 7 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में रखा गया है।
आर्यन खान के समर्थन में आते हुए मीका सिंह ने क्या कहा?
मशहूर सिंगर मीका सिंह ने आर्यन खान और शाहरुख खान का सपोर्ट किया है। उन्होंने आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर एनसीबी पर तंज कसा है। मीका सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
मीका सिंह
- फोटो : Instagram
मीका सिंह ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज की एक तस्वीर ट्वीट की है। इसी जहाज पर एनसीबी ने छापा मारा था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, वाह क्या खूबसूरत है कॉर्डेलिया क्रूज... काश मैं वहां जा पाता। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे। उन्होंने आगे लिखा, इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन खान ही घूम रहा था क्या.. हद है..। गुड मॉर्निंग आपका दिन शानदार हो। मीका का कहना है कि क्या इस क्रूज पर सिर्फ आर्यन खान ही था।
3 of 5
शाहरुख खान- आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीका सिंह का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि आर्यन खान को सोमवार कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। उनके वकील चाहते थे कि आर्यन खान को बेल मिल जाए, लेकिन कोर्ट ने एनसीबी कस्टडी 7 अक्तूबर तक बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि एनसीबी ने टिप के आधार पर शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' नाम के क्रूज शिप पर छापा मारा था। इस जहाज पर रेव पार्टी चल रही थी। छापे में प्रतिबंधित पदार्थ मिले, जिसके बाद आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें 3 लड़कियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान फैन क्लब
- फोटो : Instagram
बता दें कि आर्यन खान का केस मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं। हालांकि कोर्ट में उनकी सभी दलीलें नाकाम साबित हुई हैं। एनसीबी का कहना है कि आर्यन खान के पास से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियां मिली हैं। बता दें कि आर्यन खान 24 साल के हैं और उनको भी अपने पिता की ही तरह लग्जरी लाइफ जीने का शौक है। आर्यन खान ने स्वीकार किया है कि वो पिछले चार साल से ड्रग्स ले रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।