फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंट आशा भोसले को पति ने घर से निकाल दिया था बाहर, 16 की उम्र में भागकर की थी शादी

Sat, 08 Sep 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
asha bhosle birthday special love story with r d burman
asha bhosle

आशा ताई के नाम से मशहूर आशा भोसले ने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने कुल 20 भाषाओं में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था। केवल 10 साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

asha bhosle birthday special love story with r d burman
asha bhosle

आशा भोसले स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। उनके पिता मशहूर क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर थे। पिता के देहांत के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी लता मंगेशकर पर आ गई। बहन का साथ देने के लिए आशा भोसले ने भी सिंगिंग शुरू कर दिया। आशा भोसले की आवाज में जितनी मिठास घुली है उनकी निजी जिंदगी उतनी ही मुश्किलों भरी है।

asha bhosle birthday special love story with r d burman
आशा भोसले

लता मंगेशनकर उस वक्त काफी फेमस हो गई थीं। उन्होंने अपना पर्सनल सेक्रेटरी गणपतराव भोसले को रखा था जो उनका सारा काम देखता था। गणपतराव से आशा भोसले को प्यार हो गया लेकिन इस शादी के लिए घरवाले तैयार नहीं थे। दोनों ने घर से भागकर शादी का फैसला लिया। उस वक्त आशा भोसले की उम्र 16 साल थी, जबकि गणपतराव की 31 साल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
asha bhosle birthday special love story with r d burman
asha bhosle

दोनों ने पसंद से शादी की थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने बताया था कि गणपतराव का परिवार ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था। उनके साथ मारपीट की कोशिश होती थी। आखिकार गणपतराव ने एक दिन आशा भोसले को घर से निकाल दिया। उस वक्त वो प्रेग्नेंट थीं। ससुराल से निकाले जाने के बाद वो अपने दो बच्चों हेमंत और वर्षा के साथ वापस अपने मायके आ गईं। 

विज्ञापन
asha bhosle birthday special love story with r d burman
asha bhosle

फिल्म 'तीसरी मंजिल' के दौरान आरडी बर्मन ने आशा भोसले से गाने के लिए संपर्क किया। तब तक पंचम दा और आशा भोसले दोनों की ही पहली शादी टूट चुकी थी। पंचम दा अपनी पहली पत्नी रीता पटेल से अलग हो गए थे। वो रीता पटेल से इतना परेशान हो चुके थे कि घर छोड़कर होटल में रहने चले गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed