फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

49 हस्तियों के पत्र के जवाब में आशा भोसले ने किया 'मजेदार ट्वीट', बोलीं- मुझे डर नहीं लगता

Sat, 27 Jul 2019 03:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 27 Jul 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
Asha Bhosle said I am not scared after Celebrities Who Wrote Letter On Mob Lynching To PM Modi
Asha Bhosle - फोटो : Social Media

देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही भीड़ हिंसा से चिंतित 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही एक पत्र लिखा। इसके जवाब में 62 हस्तियों ने मोदी सरकार के समर्थन करते हुए एक खत लिखा। इस बीच सिंगर आशा भोसले ने एक ट्वीट करते हुए पूछा कि 'क्या मैं दम मारो दम, बोलो सुबह शाम, हरे कृष्ण, हरे राम, क्या मैं इस सदाबहार गाने को गा सकती हूं।'


 

 

Asha Bhosle said I am not scared after Celebrities Who Wrote Letter On Mob Lynching To PM Modi
आशा भोसले - फोटो : SELF

इस ट्वीट के बाद कुछ यूजर्स ने आशा भोसले को निष्पक्ष न होने और मोदी सरकार का पक्ष लेने जैसी बातें लिखकर ट्रोल किया। एक न्यूज चैनल ने आशा से इसी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये एक 'मजेदार ट्वीट' था। इन दिनों जो कुछ चल रहा है ये उसी पर था। इसका कोई और मतलब नहीं है।

Asha Bhosle said I am not scared after Celebrities Who Wrote Letter On Mob Lynching To PM Modi
Asha Bhosle Donates Money To Kids

उन्होंने कहा, 'मुझे इससे क्यों डरना चाहिए? मैं एक कलाकार हूं। मुझे डर नहीं लगता। लेकिन इन दिनों कुछ ऐसी चीजें ही चल रही हैं। मैंने बिना किसी कारण के ये ट्वीट लिखा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Bhosle said I am not scared after Celebrities Who Wrote Letter On Mob Lynching To PM Modi
kangana ranaut - फोटो : social media

हाल ही में 49 लोगों ने मोदी सरकार में हो रही भीड़ हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। जिसपर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई थीं। इस पर 62 हस्तियों ने उस पत्र का जवाब देते हुए हुए खुला खत लिखा। इस खुले पत्र में भीड़ हिंसा पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाली हस्तियों को देश का 'स्वयंभू गार्जियन' करार देते हुए तंज कसा गया है। खत में झूठे और अपमानजनक आरोपों पर सवाल उठाए गए हैं। इसमें पूछा गया है कि जब आदिवासी और हाशिए पर मौजूद लोगों को नक्सलियों द्वारा निशाना बनाया जाता है तब सेलिब्रिटी चुप क्यों रहते हैं। इन 61 हस्तियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाली हस्तियों पर बरसते हुए लिखा है कि जब कश्मीर में अलगाववादियों ने स्कूल बंद करवा दिए तब ये लोग कहां थे। जेएनयू में हुई नारेबाजी प्रकरण को लेकर सवाल खड़े करते हुए पूछा गया है कि आखिर इन लोगों ने देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारों पर अपनी बात क्यों नहीं रखी। 

विज्ञापन
Asha Bhosle said I am not scared after Celebrities Who Wrote Letter On Mob Lynching To PM Modi
anurag kashyap - फोटो : social media

49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री को पत्र में क्या लिखा था
इससे पहले देश के अलग-अलग क्षेत्रों की 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर यह अपील की कि मुस्लिमों, दलितों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ भीड़ हिंसा तत्काल प्रभाव से रुकनी चाहिए। लोकतंत्र में असहमति की भी जगह होती है।

इस पत्र पर चर्चित फिल्म निर्माता अडूर गोपाल कृष्णन और अपर्णा सेन, गायिका शुभा मुदगल और इतिहासकार रामचंद्र गुहा जैसी हस्तियों के दस्तखत थे। 23 जुलाई को लिखे पत्र में कहा गया है कि जो लोग सरकार की आलोचना करते हैं, उन्हें राष्ट्रविरोधी या शहरी नक्सली करार नहीं देना चाहिए। इसमें कहा गया है कि जय श्रीराम के नारे का इस्तेमाल युद्धोन्माद जैसा किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed