{"_id":"5dd845048ebc3e54d3465b6d","slug":"ashutosh-gowariker-will-release-his-film-panipat-new-song-mann-mein-shiva-on-saturday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: जब लाल किले पर पहली बार फहराया था भगवा, आशुतोष गोवारिकर ने की जश्न की शानदार तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: जब लाल किले पर पहली बार फहराया था भगवा, आशुतोष गोवारिकर ने की जश्न की शानदार तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 23 Nov 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Panipat
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा को लगान, स्वदेस और जोधा अकबर जैसी कालजयी फिल्में देने वाले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म पानीपत का नया गाना शनिवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में रिलीज किया जा रहा है। 'मन में शिवा’ नाम का ये गाना साहस, एकता और वीरता का जश्न मनाता है और तीनों शिव यानी भगवान शिव, छत्रपति शिवाजी महाराज और सदाशिव राव भाऊ की मानवंदना देता है।
2 of 4
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म पानीपत का पहला गाना 'मर्द मराठा' फिल्म के बारे में सही माहौल बनाता दिख रहा है। इसी माहौल में नया जोश पैदा करने की कोशिश है गाना, मन में शिवा। फिल्म के लीड कलाकारों अर्जुन कपूर, कृति सेनन के अलावा तमाम दमदार दूसरे कलाकारों के साथ फिल्माया गए इस गाने के जरिए आशुतोष ने फिल्म में इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को चिह्नित किया है।
3 of 4
kunal ganjawala
- फोटो : Social Media
सूत्र बताते हैं कि ‘मन में शिवा’ एक विजय उत्सव है और यह दिल्ली में लाल किले पर मराठाओ की जीत और सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में लाल किले पर पहली बार मराठा झंडा फहराने का उत्सव है। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के लिखे इस गाने को चर्चित संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संगीतबद्ध किया है। इस गाने से अरसे बाद गायक कुणाल गांजावाला की हिंदी सिनेमा में वापसी भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आशुतोष गवारिकर
- फोटो : social media
इस बारे में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर कहते हैं, “दिल्ली के लाल किले पर मराठों की विजय एक महत्वपूर्ण घटना है। सदाशिव राव भाऊ को छोड़कर कोई भी ऐसा नहीं कर पाया था। यह एक सराहनीय उपलब्धि थी जिसमें मराठा शौर्य और वीरता की बात की गई है और मुझे एक गीत चाहिए था जिससे जीत का जश्न दिखे । अजय-अतुल की रचना बेहद शानदार है और इसमें इन भावनाओं को बखूबी दर्शाया गया है। जावेदसाहब ने इस गाने में वही भाव रोपे हैं, जिनकी हमें जरूरत थी। राजू खान ने गाने की कोरियोग्राफी भी काबिले तारीफ की है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।