जाने माने अभिनेता आसिफ बसरा ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है। रंगमच से लेकर हॉलीवुड तक में काम कर चुके आसिफ का शव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित उनके घर पर मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बीच जैसे ये खबर फैली, बॉलीवुड स्टार्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। जानिए आसिफ की मौत पर स्टार्स ने क्या कहा?
Asif Basra: आसिफ बसरा की आत्महत्या पर बॉलीवुड में पसरा मातम, स्टार्स ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक हंसल मेहता ने आसिफ बसरा की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'असिफ बसरा! ये सच नहीं हो सकता। ये बहुत जल्दी है। बहुत दुखी हूं।'
Asif Basra! Can't be true... This is just very, very sad.
आसिफ की मौत पर स्वरा भास्कर को भरोसा नहीं हुआ। जैसी ही उन्हें अभिनेता की मौत की खबर मिली, वह कुछ नहीं बोल पाईं। ट्विटर पर उन्होंने सिर्फ, 'नहीं' लिखकर ही छोड़ दिया।
🙈🙈🙈🙈🙈🙈🙈 noooooooooo! https://t.co/3X1uDSnG6D
मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट किया, 'यह सच नहीं हो सकता है आसिफ भाई, हमने साथ में काई पो छे से लेकर होस्टेज 2 तक में बहुत सारा काम किया। मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता। क्या हो रहा है ???????????'
This can’t be true Asif Bhai, we have done so much work together from Kai Po Che to Hostages 2
I can not believe this!
Whatttt is happening??????????? #asifbasra 😞
This is shocking ,,,, i was very fond of him, the little work we did together , I completely adored him. Sad. RIP brother Asif. https://t.co/25OqXSmnOa
— kiku sharda 🇮🇳 (@kikusharda) November 12, 2020