'बिग बॉस 13' खत्म हो गया है लेकिन उनके कंटेस्टेंट की चर्चा अभी भी हो रही है। शो में दूसरे स्थान पर रहे आसिम रियाज अब किसी स्टार से कम नहीं है। वो जहां कहीं भी जा रहे हैं फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए इकट्ठी हो जा रही है। बिग बॉस के घर में आने से पहले आसिम की गिनती बड़े नामों में नहीं होती थी हालांकि कई एड और फिल्म में साइड रोल कर चुके थे।
वरुण धवन ही नहीं शाहरुख-कटरीना के साथ भी काम कर चुके हैं आसिम, वीडियो अब आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के दौरान आसिम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में नजर आए थे। इसमें आसिम एक छोटे से किरदार में थे। लड़ाई के एक सीन में वरुण आसिम को चांटा मारते हैं और जमीन पर गिरा देते हैं। वरुण धवन के बाद अब आसिम का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ दिख रहे हैं।
वीडियो लक्स साबुन के एड मेकिंग के दौरान का है, जिसमें शाहरुख खान और कटरीना साथ थे। शाहरुख अपना रोमांटिक पोज दे रहे हैं और गिटार बजा रहे हैं जबकि आसिम बाकी लोगों के साथ बैकग्राउंड में खड़े हैं। थोड़ी देर बाद पीछे खड़े सभी लोग आगे आ जाते हैं। पीछे खड़े आसिम को पहचाना जा सकता है तब वो काफी दुबले पतले हुआ करते थे।
Is it Really Asim with SRK ???#AsimRiaz pic.twitter.com/8FJflmre1C
वीडियो चार से पांच साल पुराना बताया जा रहा है जब ये एड फिल्म शूट हुआ था। हालांकि पूरी एड फिल्म को देखें तो वहां आसिम बहुत ही धुंधले से दिखाई दे रहे हैं। आसिम के लुक्स की बात करें तो तब से लेकर अब तक उनमें काफी बदलाव आ गया है।
आसिम जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। इसके लिए आसिम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे जहां वो वीडियो शूट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस उनके साथ होंगी।
संजय कपूर ने शेयर की इस अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?