बॉलीवुड अभिनेत्री असिन फिल्म इंडस्ट्री का जाना- पहचाना नाम हैं। असिन का जन्म 26 अक्तूबर 1985 को हुआ। उन्होंने साल 2001 में मलयाली फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। असिन अभिनेत्री होने के साथ- साथ एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। इसके अलावा उन्हें आठ भाषाओं का ज्ञान है। असिन ने साल 2008 में फिल्म 'गजिनी' से बॉलीवुड में कदम रखा और यहां भी अपना अच्छा खासा नाम बना लिया था। असिन के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी एक खास बात...
असिन ने खुद बताया था अपने नाम का मतलब, जानिए कैसे हुई थी सिनेमा में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब असिन फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थीं तब उनसे एक इंटरव्यू के दौरान उनके नाम का मतलब पूछा गया। असिन ने उस समय अपने नाम का बेहद खूबसूरत मतलब बताया। असिन से पूछा गया 'आपका नाम असिन काफी अलग सा है। क्या मायने हैं असिन के?' असिन ने इस सवाल का बेहद खूबसूरत जवाब दिया।
असिन ने अपने जवाब में कहा, 'असिन दो शब्दों से बना है। पहला तो हिंदी का ‘अ’ और दूसरा है अंग्रेजी का शब्द सिन (sin) यानी पाप। दोनों को मिला दें तो बनेगा असिन यानी निष्पाप। जैसे हिंसा के आगे अ लगाने से अहिंसा हो जाता है वैसे ही अंग्रेजी के शब्द सिन के आगे अ लगाकर असिन बनाया गया है। मेरे माता-पिता की सृजनशीलता का नतीजा है ये नाम। काफी सारे लोगों को लगता है कि ये मेरा स्क्रीन नाम है जिसे मैने फिल्मों में आने के बाद रखा है। लेकिन जन्म से ही मेरा नाम असिन है।'
इसी दौरान असिन से जब पूछा गया कि 'आपने दक्षिण की कई फिल्में की हैं और कई पुरस्कार भी जीते। तो हिंदी फिल्मों में आना महज संयोग था या आपका पहले से ही इरादा था बॉलीवुड में आने का?' इसके जवाब में असिन ने कहा, 'मैंने ऐसा कुछ सोचकर नहीं रखा था कि मैं हिंदी फिल्मों में आऊंगी, ये इत्तेफाक था। मैं नौवीं क्लास में पढ़ती थी, तब मॉडलिंग शुरु की थी और विज्ञापन करती थी। 15 साल की उम्र में मुझे पहली दक्षिण की फिल्म मिली।'
आगे उन्होंने बताया, '2005 में मेरी तमिल फिल्म गजनी काफी बड़ी हिट हुई। आमिर खान ने भी फिल्म देखी और मुझे फोन किया। उसके बाद प्रोडक्शन हाउस से फोन आया कि वे गजनी को हिंदी में बना रहे हैं और चाहते हैं कि मैं इसमें भी काम करुं। इस तरह मुझे आमिर खान के साथ हिंदी फिल्म में काम मिला। इसी दौरान मुझे लंडन ड्रीम्स मिली। ये सुखद संयोग था।' बता दें कि असिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी कर ली थी। जिसके बाद असिन फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।
पढ़ें: जब युवाओं पर छा गया था राज-सिमरन का खुमार, क्या आज के दौर में बन पाती DDLJ आइकॉनिक फिल्म ?