फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: भविष्य में कनाडा की नागरिकता लोगे क्या? सोनू से फैन ने पूछा ऐसा सवाल, दिल जीत लेगा अभिनेता का जवाब

Tue, 27 Jun 2023 10:02 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 27 Jun 2023 10:02 AM IST
सार


 

विज्ञापन
ask sonu sood session fan asked actor about canada citizenship know his answer
Sonu sood - फोटो : social media

सोनू सूद को बॉलीवुड का दरियादिल अभिनेता माना जाता है। कोरोना काल में लोगों ऑक्सीजन पहुंचाना हो या उनको घर तक पहुंचाना हो या फिर लोगों को खाना पहुंचाना हो, सभी काम में सोनू सूद आगे रहे हैं। उन्होंने लाखों लोगों की मदद की है और आज भी उनके घर के बाहर मददगारों की लाइन लगी रहती है, जिनकी अभिनेता मदद करते नजर आते हैं। सोनू सूद अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भी अक्सर जुड़े रहते हैं। अब हाल ही में सोनू सूद ने आस्क सोनू सेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए।

ask sonu sood session fan asked actor about canada citizenship know his answer
Sonu Sood - फोटो : सोशल मीडिया

इस सेशन में एक यूजर ने सोनू सूद से सवाल पूछते हुए लिखा, 'सर भगवान ना करे कि अगर भविष्य में आपकी फिल्म फ्लॉप हुई तो क्या आप कनाडा की नागरिकता लोगे?' इस सवाल पर सोनू सूद ने दिल जीतने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'जिंदगी फिल्मों से बहुत ऊपर है मेरे दोस्त, हिन्दुस्तान से बेहतर कोई नहीं।' इसी सेशन के बीच एक यूजर ने सोनू से सवाल किया कि लोग उन्हें भगवान कहते हैं, इसपर वो क्या कहना चाहेंगे। सोनू सूद ने जवाब में लिखा, 'मैं बस एक आम आदमी हूं और देश के दूसरे आम आदमी से जुड़ने की कोशिश कर रहा हूं।'


इसे भी पढ़ें- Abdu Rozik: टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं अब्दु रोजिक, जानिए किस सीरियल में निभाएंगे अहम किरदार
 
ask sonu sood session fan asked actor about canada citizenship know his answer
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद - फोटो : संवाद

एक यूजर ने सोनू सूद से कहा, 'मेरे घरवाले मुझे बुलेट लेकर नहीं दे रहे एक दिलवा दीजिए।' इसपर सोनू ने मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया। उन्होंने जवाब में लिखा, 'बाद में पेट्रोल के पैसे भी मांगेगा।' एक और यूजर ने सोनू सूद से कहा, 'सर प्लीज मेरी पत्नी गोलू को कहिए कि मैं उससे बहुत प्यार करता हूं', इसपर सोनू सूद ने भी खूब जवाब दिया उन्होंने लिखा, 'गोलू भाभी सोहेल भाई आप पर फिदा हैं, ध्यान रखो भाई का।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ask sonu sood session fan asked actor about canada citizenship know his answer
SONU SOOD - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनू सूद जल्द ही फिल्म 'फतेह' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बीच सोनू ने अपना एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह हिमांचल में पहाड़ों के बीच शर्टलेस होकर वर्कआउट करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
ask sonu sood session fan asked actor about canada citizenship know his answer
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'फतेह' एक एक्शन थ्रिलर है, जो पंजाब पर ही आधारित है। इसमें सोनू एक दमदार विलेन का रोल निभाएंगे। इसे सोनू सूद की ही होम प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शन के बैनर तले ही तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed