फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Vs South: 17 साल बाद गोविंदा ने दिया भाषण, बोले, दक्षिण से बॉलीवुड को मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

Sat, 30 Apr 2022 12:46 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 30 Apr 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
At the Trailer launch of Ganesh Acharya Dehati Disco Govinda said that Bollywood is getting a lot of blessings from the South
गणेश आचार्य की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का करियर बनाने में अपने जमाने के सुपरस्टार गोविंदा का बहुत बड़ा हाथ रहा है। गणेश के लिए गोविंदा आज भी ‘भगवान’ की तरह हैं। वह उन्हें पुकारते भी इसी नाम से हैं। बरसों तक हिंदी सिनेमा के लिए तमाम हिट गानों की कोरियोग्राफी करने वाले गणेश आचार्य अब प्रभुदेवा, रेमो और तमाम दूसरे कोरियोग्राफर्स की तरह हीरो बनने निकले हैं। उनकी पहली ‘देहाती डिस्को’ के ट्रेलर को प्रतिक्रिया भी ठीक ठाक मिल रही है। फिल्म का ये ट्रेलर गोविंदा ने रिलीज किया और इस मौके पर लंबा भाषण भी दिया।

At the Trailer launch of Ganesh Acharya Dehati Disco Govinda said that Bollywood is getting a lot of blessings from the South
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने शागिर्द गणेश आचार्य की बतौर हीरो बोहनी होने के मौके पर गोविंदा बोले, ‘राजनीति से संन्यास लिए मुझे 17 साल हो गए  हैं। आज पहली बार इतना लंबा चौड़ा भाषण दे रहा हूं। इस बीच बहुत सारे स्टार बने। अपनी माता निर्मला देवी की कृपा और पुण्य से जब मैं फिल्मों में आया तो सोचा भी नहीं था कि मैं स्टार बनूंगा। मेरी कल्पना थी और मैं स्टार बना। इस बीच बहुत सारे स्टार्स आए गए लेकिन मैं अपनी कल्पना और जिद से टिका रहा। मुझे दक्षिण भारतीय सिनेमा बहुत प्रिय है और आज दक्षिण से बॉलीवुड को आशीर्वाद भी भरपूर मिल रहा है। वहां के बहुत सारे सितारों का बॉलीवुड में डंका बज रहा है। मेरा भी आशीर्वाद है कि गणेश आचार्य दक्षिण के उन सितारों जैसे कामयाब हों। 

At the Trailer launch of Ganesh Acharya Dehati Disco Govinda said that Bollywood is getting a lot of blessings from the South
गोविंदा, गणेश आचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा कहते हैं, ‘जिसका दिल और कल्पना अच्छी होगी वह हीरो बन ही जाएगा। गणेश आचार्य दिल के बहुत अच्छे हैं। उनकी कल्पना थी एक्टर बनने की तो आज बन गए। दक्षिण के बाकी स्टार्स की तरह वह भी स्टार बनें ये मेरा आशीर्वाद है। जब अच्छा समय आता है तो वास्तु दोष, शब्द दोष, क्रिया दोष कुछ नहीं रह जाता है। गणेश आचार्य का भी दिन आ गया है। मैं कामना करता हूं कि सब दोषों से दूर करके भगवान भोलेनाथ उन्हें अभिनय के क्षेत्र में भी कामयाब बनाएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
At the Trailer launch of Ganesh Acharya Dehati Disco Govinda said that Bollywood is getting a lot of blessings from the South
गणेश आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गणेश आचार्य का जन्म तमिलनाडु में हुआ। वह भी फिल्मों में एक्टर ही बनने आए थे। बॉलीवुड में शुरुआत उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के रूप में की। फिर डांसर बने और उसके बाद डांस मास्टर। उन्होंने तमाम फिल्मों में कोरियोग्राफी की है और इनमें भी सबसे ज्यादा फिल्मे गोविंदा के साथ है। गणेश बताते हैं, ‘जब मैं डांस करते था तो बहन कहती थी, तुम्हारी स्टाइल गोविंदा से मिलती है उनसे मिलो। बहन के सुझाव पर मैं गोविंदा से मिला और मेरे इस धरती के ‘भगवान’ ने मेरी किस्मत बदल दी।’

 

विज्ञापन
At the Trailer launch of Ganesh Acharya Dehati Disco Govinda said that Bollywood is getting a lot of blessings from the South
गोविंदा, गणेश आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने ‘भगवान’ को अपने बीच पाकर गणेश आचार्य भी आह्लादित दिखे। वह बोले, ‘गोविंदा का डांस में अपना स्टाइल है, जिसकी नकल करके बहुत लोग आगे बड़े है। गोविंदा कहते हैं जो भी डांस करता है मैं उनके दिल में बसता। हूं। यहां आए सभी डांसर्स और हिंदुस्तान के कोने कोने में जितने भी डांसर हैं, उन सबसे यही कहूंगा जब भी मौका मिले तो बोलो नही कर के दिखा दो।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed