फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 साल पहले दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ को लगाई थी लताड़, वजह बने थे अटल बिहारी वाजपेयी

Tue, 25 Dec 2018 07:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 25 Dec 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee birthday special dilip kumar takes nawaz sharif on kargil war
atal bihari vajpayee with dilip kumar - फोटो : file photo

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। कहते हैं जब अटल बिहारी का जन्म हुआ था उस वक्त चर्च में घंटियों की आवाज आने लगी तो ऐसा लग रहा था मानों उनके जन्म के लिए येे भी खुशियां मना रहे हों। अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय नेता थे। वो बॉलीवुड फिल्मों के खासे दीवाने थे। उन्हें जब भी वक्त मिलता पुरानी फिल्में देखने लग जाते थे। आज उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं।

atal bihari vajpayee birthday special dilip kumar takes nawaz sharif on kargil war
atal bihari vajpayee - फोटो : file photo

अटल बिहारी वाजपेयी और एक्टर दिलीप कुमार के बीच गहरा संबंध था। ऐसा ही एक किस्सा साल 1999 में हुए कारगिल युद्द का है। जब अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से एक्टर दिलीप कुमार की बात कराई। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी ने अपनी किताब 'नाइदर अ हॉक नॉर अ डव' में इसका जिक्र किया है।

atal bihari vajpayee birthday special dilip kumar takes nawaz sharif on kargil war
Atal Bihari Vajpayee rally - फोटो : file photo

किताब के मुताबिक, एक दिन नवाज शरीफ के लिए भारत से फोन आया। दूसरी ओर अटल बिहारी वाजपेयी थे। वाजपेयी ने नवाज शरीब से कहा कि 'मुझे आपने लाहौर बुलाया। गले मिलकर स्वागत किया और अब देश के साथ ऐसा कर रहे हैं।' नवाज शरीफ को जवाब नहीं सूझा तो उन्होंने कहा कि 'आप किस बारे में बात कर रहे हैं मैं आपकी बात आर्मी चीफ से करवाता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
atal bihari vajpayee birthday special dilip kumar takes nawaz sharif on kargil war
दिलीप कुमार - फोटो : file photo

नवाज शरीफ फोन काटने ही वाले थे कि तभी अटल बिहारी वाजपेयी ने उनसे कहा कि 'मुझे आपसे किसी की बात करवानी है।' अटल बिहारी वाजपेयी ने फोन दिलीप कुमार को पकड़ाया। उस वक्त दिलीप कुमार वहीं थे। दिलीप कुमार की बातें सुनकर नवाज शरीफ भी हैरान रह गए। बता दें कि दिलीप कुमार बंटवारे से पहले पाकिस्तान के पेशावर में रहते थे। 

विज्ञापन
atal bihari vajpayee birthday special dilip kumar takes nawaz sharif on kargil war
dilip kumar - फोटो : file photo

फोन पर दिलीप कुमार ने नवाज शरीब को खूब खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि 'साहब आप हमेशा भारत-पाकिस्तान के बीच शांति के मुद्दे पर अडिग रहे हैं आप ऐसा करेंगे ऐसी उम्मीद नहीं थी। दोनों देशों के बीच के तनाव के चलते भारत में मुसलमान अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे हालातों से निपटने के लिए कुछ कीजिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed