{"_id":"5c20bddebdec22570c2f189c","slug":"after-saina-nehwal-wedding-biopic-is-in-trouble-its-related-with-shraddha-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 8 दिन बाद साइना नेहवाल के लिए आई बुरी खबर, इस एक्ट्रेस की एक गलती ने बिगाड़ दिया सब कुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 8 दिन बाद साइना नेहवाल के लिए आई बुरी खबर, इस एक्ट्रेस की एक गलती ने बिगाड़ दिया सब कुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 25 Dec 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Saina Nehwal Shraddha Kapoor
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर खिलाड़ी साइना नेहवाल की शादी में श्रद्धा कपूर के न जाने को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई कौन बनेगा करोड़पति खेल रहा है। सब जानना चाहते हैं कि आखिर जिस फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर और प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज इतना उत्साहित थे, उसे लेकर पंगा क्या हुआ है? मामले की खोजबीन से जो बातें सामने आई हैं, वो न सिर्फ साइना नेहवाल के प्रशंसकों का दिल तोड़ने वाली हैं बल्कि श्रद्धा कपूर की डेट्स संभालने वालों की नादानी भी सामने लाती हैं।
2 of 5
Saina Nehwal and Parupalli Kashyap
- फोटो : File Photo
पता यह चला है कि साइना नेहवाल पर बनी रही यह बायोपिक हाल फिलहाल में रिलीज होने वाली नहीं है। सितंबर में ही टी- सीरीज की तरफ से श्रद्धा कपूर की तमाम ऐसी तस्वीरें जारी की गई थीं, जिसमें वह न सिर्फ अपने इस रोल के लिए प्रैक्टिस करती दिखाई थीं, बल्कि कहा यहां तक गया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के निर्देशक अमोल गुप्ते ने फिल्म के संगीत पर भी काम शुरू कर दिया था पर अब सारा मामला फिर से अटक गया है।
3 of 5
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
- फोटो : File Photo
फिल्म साइना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा कपूर की डेट डायरी में हुई गड़बड़ के चलते यह सारा मामला बिगड़ा है। श्रद्धा कपूर ने साइना को जो डेट्स दे रखी थीं, उन्हें वह नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' और प्रभास की फिल्म 'साहो' के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट कन्फर्म हो चुकी है, जबकि साइना को लेकर अब तक कुछ कन्फर्म नहीं है। इसी के चलते अब साइना की शूटिंग जो जनवरी में शुरू होने वाली थी, वह भी शुरू होने नहीं जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
- फोटो : File Photo
फिल्म की शूटिंग अब होली के आसपास शुरू होगी और फिल्म की रिलीज 2019 में नहीं होने वाली। टी-सीरीज कंपनी इस फिल्म को गर्मियों की छुट्टी में ही रिलीज करना चाहती है और अगले साल का कोई ऐसा शुक्रवार टी-सीरीज को नहीं मिल रहा है जिस पर यह फिल्म रिलीज हो सके।
विज्ञापन
5 of 5
Shraddha Kapoor
- फोटो : File Photo
फिल्म की प्लानिंग से जुड़े सारे लोगों की हाल ही में एक खास बैठक हुई है, जिसमें शामिल शख्स ने अमर उजाला को बताया कि साइना नेहवाल की इस बायोपिक का अब अगले साल रिलीज होना बहुत मुश्किल है और बहुत संभव है कि यह फिल्म अब 2020 की गर्मियों की छुट्टियों में रिलीज हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।