सब्सक्राइब करें

Attack: ‘द कपिल शर्मा शो’ में कीकू ने रकुल प्रीत को जैकी भगनानी के नाम से चिढ़ाया, तो शर्म से लाल हो गईं अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 27 Mar 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Attack team promote movie in The kapil sharma show: kiku sharda teases Rakul Preet singh about jacky bhagnani
द कपिल शर्मा शो में जॉन और रकुल - फोटो : सोशल मीडिया

'द कपिल शर्मा शो' एक ऐसा शो है जिसे हर उम्र के लोग देखते हैं। शो में हर हफ्ते नए कलाकार आते हैं। इस हफ्ते जॉन अब्राहम और रकुल प्रीत सिंह शो का हिस्सा बने। वह अपनी फिल्म 'अटैक' को प्रमोट करने 'द कपिल शर्मा शो' पहुंचे थे। इसका प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें कीकू शारदा अभिनेत्री को जैकी भगनाने के नाम से चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Attack team promote movie in The kapil sharma show: kiku sharda teases Rakul Preet singh about jacky bhagnani
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : insta-

प्रोमो में कीकू शारदा रकुल प्रीत को जैकी भगनानी के नाम से चिढ़ा रहे हैं। वह रकुल से कहते हैं कि आपकी और जैकी की जोड़ी...अरे ट्रेलर में मैंने देखा जैकी...जैकलीन के साथ आपकी जोड़ी। इसके बाद वह रकुल से पूछते हैं कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि शूटिंग के दौरान लक्ष्य जी (फिल्म के निर्देशक) ने आपको और जैकी को कह दिया हो की पैकअप हो गया, फिर अचानक से ये दौड़ते हुए आए कि नहीं रुको अभी एक सीन बाकी है इसलिए रकुल और जैकी भाग ना नहीं। इस बात पर रकुल मुस्कुराने लगती हैं।

Attack team promote movie in The kapil sharma show: kiku sharda teases Rakul Preet singh about jacky bhagnani
अटैक की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कपिल भी रकुल से 1 अप्रैल यानि अप्रैल फूल डे के बारे में पूछते हैं। इस पर रकुल कहती हैं कि मेरे भाई का जन्मदिन है इसलिए 1 अप्रैल खास है। कपिल कहते हैं कि शुक्र है मेरा जन्म दो को हुआ। इस पर रकुल कपिल को चिढ़ाती हैं कि फिर भी अप्रैल वाले सब भाई बन जाते हैं। रकुल के इस जवाब को सुन दर्शक भी जोर- जोर से हंसने लगते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Attack team promote movie in The kapil sharma show: kiku sharda teases Rakul Preet singh about jacky bhagnani
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जब कपिल ने रकुल से फ्लर्ट करना चाहा तो रकुल के जवाब ने उनकी बोलती बंद कर दी। दरअसल, कपिल ने उनसे कहा कि रकुल मुझे आपकी फिल्म 'दे दे प्यार दे' बहुत पसंद आई थी। उसमें आपको बड़े और शादीशुदा लड़के से प्यार हो जाता है, ये आईडिया काफी अच्छा है। इस पर रकुल कहती हैं कि अच्छा आपको भी बड़े और शादीशुदा लड़के से प्यार करना है। रकुल का जवाब सुन वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और कपिल दो मिनट तक कुछ नहीं बोलते। इसके बाद वह कहते हैं कि अच्छा टॉपिक को बदल देते हैं।

विज्ञापन
Attack team promote movie in The kapil sharma show: kiku sharda teases Rakul Preet singh about jacky bhagnani
फिल्म-अटैक - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि जॉन अब्रायम और रकुल प्रीत की फिल्म अटैक 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी वाली है। इस फिल्म में जॉन अब्रायम, जैकलीन फर्नांडिस, रकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज और रत्ना पाठक शाह नजर आएंगे। इस मूवी को जेए एंटरटेनमेंट और अजय कपूर प्रोड्क्शन हाउस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed