{"_id":"5d0f8dd38ebc3e05bd7d3903","slug":"atul-agnihotri-birthday-special-known-facts-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की हर मुसीबत में साये की तरह साथ देता है ये शख्स, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की हर मुसीबत में साये की तरह साथ देता है ये शख्स, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
Mon, 24 Jun 2019 12:36 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
salman khan, bhushan kumar, atul agnihotri
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के जीजा और एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री का जन्म 24 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने साल 1995 में सलमान की बहन अलवीरा खान से शादी की थी। सलमान जब भी मुसीबत में होते हैं उनकी बहन अलवीरा और अतुल हमेशा साये की तरह साथ खड़े होते हैं।
atul agnihotri alvira
- फोटो : file photo
अतुल की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी और अलवीरा की पहली मुलाकात एक एड फिल्म के दौरान हुई थी। उस वक्त अतुल मॉडलिंग किया करते थे और अलवीरा उस एड फिल्म में असिस्टेंट थीं। सेट पर ही दोनों की दोस्ती हो गई और फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए। धीरे-धीरे अतुल और अलवीरा के बीच बातचीत होने लगी। दोनों को लगा कि उन्हें इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। जिसके बाद अलवीरा ने पिता सलीम खान से अतुल की मुलाकात करवाई।
atul agnihotri alvira
- फोटो : file photo
अतुल ने अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी लेकिन उन्हें सफलता मिली महेश भट्ट की 'सर' से। इसके बाद वो 'क्रांतिवीर', 'नाराज', 'चाची 420' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' में नजर आए। 'हम तुम्हारे हैं सनम' में उन्होंने माधुरी दीक्षित के भाई का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान
- फोटो : file photo
जब एक्टिंग में अतुल को कुछ खास सफलता नहीं मिली तो वो डायरेक्शन की ओर चले गए और 'दिल ने जिसे अपना कहा' और 'हैलो' फिल्म डायरेक्ट की लेकिन यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। डायरेक्शन के बाद वो प्रोड्यूसर बन गए।
विज्ञापन
अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा
- फोटो : file photo
बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने 'हैलो', 'बॉडीगार्ड' और 'ओ तेरी' फिल्में प्रोड्यूस की। इनमें से उनकी बॉडीगार्ड ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और 230 करोड़ की कमाई की। एक वेबसाइट के मुताबिक अतुल आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सालाना आय करीब 8 मिलियन डॉलर है।