{"_id":"5d0fb9698ebc3e60b23a5cd5","slug":"amrish-puri-grandson-shared-his-childhood-with-him-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरीश पुरी के जन्मदिन पर पोते ने किया याद, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैं एक महान दादा का पोता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमरीश पुरी के जन्मदिन पर पोते ने किया याद, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैं एक महान दादा का पोता'
Sun, 23 Jun 2019 11:09 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Amrish Puri, Vardhan Puri
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और अपने अभिनय से लाखों दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर एक्टर अमरीश पुरी का 22 जून को जन्मदिन होता है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर न केवल अमरीश पुरी के चाहने वालों ने बल्कि गूगल ने भी उनका डूडल बनाकर उन्हें याद किया था। वहीं अमरीश पुरी के जन्मदिन पर उनके पोते ने भी उन्हें याद किया है।
amrish puri
- फोटो : file photo
अमरीश पुरी के पोते का नाम वर्धन पुरी है। दादा के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अमरीश पुरी के साथ अपनी बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए वर्धन पुरी ने कैप्शन में लिखा- 'ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि आप ऐसे परिवार में पैदा हों जिनके पूर्वज कला और सिनेमा से जुड़े हुए हों। मुझे खुशी है कि मैं एक महान दादा का पोता हूं, एक ऐसा कलाकार जिसे सारी दुनिया मानती है। हम लोग उन्हें दादू कह कर बुलाना पसंद करते थे, मेरे दादा एक संपूर्ण शख्सियत थे।'
amrish puri
- फोटो : social media
वर्धन पुरी आगे लिखते हैं कि, 'मेरे दादा का स्वभाव लोगों का दिल जीत लेता था। वह हर उस शख्स को प्यार और मदद करते थे जो उनके संपर्क में होता था। वह परफेक्ट फादर फिगर थे। वह कहते थे कि उनकी जिंदगी के अच्छे दिन वो नहीं थे जब वह अवॉर्ड जीतते थे, बल्कि वो थे जब उनके नाती-पोते पैदा हुए थे। वह हमारे साथ समय बिताते थे, खेलते थे और फोटोग्राफी भी सिखाते थे, यहां तक कि जब हम बड़े हो रहे थे तो वह हमें बोलना सीख रहे थे। हम आपको याद करते हैं दादू। आपका होने के लिए शुक्रिया और हमें आशीर्वाद देने के लिए भी शुक्रिया, आपका टाइगर।'
View this post on Instagram
A post shared by Vardhan Puri (@vardhanpuri02) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Amrish Puri
- फोटो : file photo
वर्धन पुरी की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि दमदार व्यक्तिव वाले अमरीश पुरी कई बार बिना डायलॉग के अपनी आवाज से ही सबकुछ बयां कर देते थे। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून, 1932 में लाहौर पाकिस्तान (तब अविभाजित भारत) में हुआ था। उनकी रौब भरी आवाज में बोला गया डायलॉग- 'मोगैंबो खुश हुआ' आज भी लोगों की जुबान पर छाया है।
विज्ञापन
Amrish Puri
- फोटो : file photo
लंबा चौड़ा कद, दमदार आवाज, डरावने गेटअप और जबरदस्त शख्सियत के जरिए सालों तक वो फिल्म प्रेमियों के दिल में खौफ पैदा करने में कामयाब रहे। अमरीश पुरी बॉलीवुड के एक ऐसे विलेन थे जो फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ जाते थे। उन्होंने मिस्टर इंडिया, नगीना, नायक, दामिनी और कोयला जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बनाई। उनके कुछ किरदारों की आज भी जमकर चर्चा होती है। 80 और 90 के दशक में अमरीश पुरी फिल्मों का अहम हिस्सा हुआ करते थे।