फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साल से इमरान खान से अलग रह रहीं हैं पत्नी अवंतिका, वापसी को लेकर कही ये बात

Sat, 18 Apr 2020 09:19 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Apr 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
avantika malik post hints patch up with husband imran khan
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

अभिनेता इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक बीते एक साल से अलग रह रहे हैं। ऐसी भी खबरें आई थीं कि वो तलाक ले सकते हैं। अब अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे दोनों इस रिश्ते को सुधारने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 

avantika malik post hints patch up with husband imran khan
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

अवंतिका पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अजीब पोस्ट शेयर कर रही हैं। उनके तमाम पोस्ट से ही इमरान खान के साथ रिश्ते पर चर्चाएं होती हैं। इस बार अवंतिका ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वो बेटी इमारा के साथ हैं।

avantika malik post hints patch up with husband imran khan
imran khan, avantika malik - फोटो : social media

ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है। दोनों किसी फंक्शन में पहुंचे थे। अवंतिका के पीछे अन्य लोगों को डांस करते हुए देखा जा सकता है जबकि वो बैठकर बेटी को किस कर रही हैं। अवंतिका और उनकी बेटी ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

"I have decided to stick with love, hate is too great a burden to bear." - Martin Luther King Jr. Just when I needed to believe in the purity of love the universe sends me a sign... Magic!! ♥️

A post shared by Avantika Malik (@avantikamalik18) on

विज्ञापन
विज्ञापन
avantika malik post hints patch up with husband imran khan
imran khan, avantika malik - फोटो : social media

तस्वीर के साथ अवंतिका ने जो कैप्शन लिखा उसके बाद ये माना जा रहा है वो इमरान खान को एक और मौका दे सकती हैं। अवंतिका ने लिखा- 'मैंने प्यार के साथ रहने का फैसला किया है। नफरत बहुत भारी बोझ है ढोने के लिए- मार्टिन लूथर किंग जूनियर। प्यार पर भरोसा करने के लिए ब्रह्मांड ने मुझे एक इशारा किया...जादू!' इसी पोस्ट के बाद माना जा रहा है अवंतिका का इशारा यहां इमरान खान की ओर है। 

विज्ञापन
avantika malik post hints patch up with husband imran khan
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

जून 2019 में पता चला था कि अवंतिका एक महीने पहले इमरान खान का घर छोड़कर अपनी मां के यहां चली गईं। तब से अवंतिका पति से अलग ही रह रही हैं। अप्रैल 2019 में अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था जो उनके रिश्ते में मतभेदों की ओर इशारा कर रहे थे। अवंतिका ने लिखा कि 'एक सुबह आप उठते हैं और सबकुछ अलग होता है। यही वह दिन है जब उसकी जिंदगी बदल गई है। यह केवल किसी आदमी के लिए नहीं और ना किसी काम के लिए है बल्कि अपनी खुशी के लिए है।' इमरान खान ने साल 2011 में गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी इमारा हैं।

'रामायण' के सवाल पर यूजर ने की सोनाक्षी को ट्रोल करने की कोशिश, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed