फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' के सवाल पर यूजर ने की सोनाक्षी को ट्रोल करने की कोशिश, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

Sat, 18 Apr 2020 08:23 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Apr 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha epic reply when user question related to ramayan
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' के पुन: प्रसारण से दर्शक बेहद खुश हैं। नतीजा ये रहा कि दूरदर्शन की टीआरपी ने सभी चैनलों को पीछे छोड़ दिया है। दूसरी ओर 'रामायण' जैसे ही दिखाया जाने लगा तब से लेकर अब तक सोनाक्षी सिन्हा का विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। अभिनेता मुकेश खन्ना ने उन पर तंज कसा तो पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे आकर जवाब दिया था। एक बार फिर सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को ट्रोल करने की कोशिश की गई। 

sonakshi sinha epic reply when user question related to ramayan
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर Ask Me A Question सेशन रखा। इस दौरान वो फैंस के सवालों के जवाब दे रही थीं। हालांकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की लेकिन अभिनेत्री भी करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहीं।

sonakshi sinha epic reply when user question related to ramayan
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

यूजर ने सवाल पूछा कि 'संजीवनी बूटी कौन लाया था?' 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में सोनाक्षी इसी सवाल पर फंस गई थीं तब सोशल मीडिया पर उनकी काफी खिंचाई हुई थी। एक बार फिर यूजर ने उनसे जब यही सवाल पूछा तो अभिनेत्री ने कहा, 'मुझ से कई लोग 'रामायण' पर सवाल पूछ रहे हैं। आप कृपया दूरदर्शन पर 'रामायण' देख लें, आप सभी को जवाब मिल जाएंगे। जय बजरंग बली।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha epic reply when user question related to ramayan
Shatrughan Sinha, Sonakshi and Mukesh Khanna - फोटो : twitter

इससे पहले 'महाभारत' में भीष्म का किरदार निभा चुके अभिनेता मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा था। मुकेश खन्ना ने कहा था कि 'रामायण' का दोबारा प्रसारण कई लोगों के लिए उपयोगी है। सोनाक्षी जैसे लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने में मदद करेगा। इसके बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी का बचाव किया था। 

विज्ञापन
sonakshi sinha epic reply when user question related to ramayan
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि 'मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने 'रामायण' से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ? पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने 'रामायण' का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?'


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed