पाकिस्तानी मीडिया एक बार फिर से अपनी करतूतों की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। इस बार भारत का ये पड़ोसी मुल्क बॉलीवुड अभिनेता अमिर खान की वजह से ट्रोल हो रहा है। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान को हत्यारे के रूप में दिखाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
पाक मीडिया ने आमिर खान को बताया हत्यारा और करीम मोरानी ने दी कोरोना को मात, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन ने की सीएमओ और नगरपालिका अधिकारी की तारीफ, लोगों से कहा- 'विभाजन से बचें'
हिंदी सिनेमा जगत की क्रूर सास और मां का किरदार निभाने वाली ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। वह करीब पांच दशक तक सिनेमा जगत में सक्रिय रहीं। उनका असल नाम अंबा था। उनके परिवार वाले पुरानी सोच के थे इस वजह से वह कभी स्कूल नहीं जा पाईं। ललिता ने बाल कलाकार के तौर पर नौ साल की उम्र में फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' (1928) से अपना करियर शुरू किया था। वह एक अच्छी अदाकारा होने के साथ ही अच्छी गायिका भी थीं। उनके कामयाबी का सफर लगातार जारी था कि तभी एक दिन उनकी खूबसूरती को ग्रहण लग गया। दरअसल, 1942 में फिल्म 'जंग-ए-आजादी' में मशहूर एक्टर भगवान दादा ने शूटिंग में ललिता को ऐसा जोरदार चांटा मारा कि वह जमीन पर जा गिरीं। ललिता के कान से खून बहने लगा। इतना ही नहीं ललिता के शरीर के दाहिने भाग को लकवा भी मार गया। लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी ललिता ने हार नहीं मानी और अपने फिल्मी करियर को चालू रखा। मगर ललिता को इस हादसे के बाद कभी बतौर हीरोइन काम नहीं मिला और उन्होंने फिल्मों में सास और मां का रोल करना शुरू कर दिया। ललिता की निजी जिंदगी की बात करें तो उनके पहले पति गणपत ने उन्हें धोखा दे दिया था। बाद में उन्होंने निर्माता राजप्रकाश गुप्ता से शादी की। 24 फरवरी 1998 को वह दुनिया को अलविदा कहने वाली ललिता ने करीब 700 फिल्मों में काम किया।
रामायण की मंथरा के ये हैं 10 होश उड़ा देने वाले किरदार, जानिए किसके थप्पड़ से बिगड़ गया चेहरा
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन की वजह से लोग तो अपने-अपने घरों में कैद हो गए, लेकिन मुसीबत के समय में उनका क्या जिनके ऊपर छत नहीं है। सबसे बड़ी मार तो उनको पड़ रही है जो मुंह खोलकर खाना भी नहीं मांग सकते। इन हालातों में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है। लेकिन अब फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को इनकी हालत पर तरस आया है।
शाहरुख खान को आया भूखे बेजुबानों पर तरस, लोगों से बोले- मुश्किल समय में जानवरों की देखभाल करें
अपनी दोनों बेटियों जोया मोरानी और शजा मोरानी के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। उनकी नई रिपोर्ट में कोरोना नेगेटिव पाया गया है। 8 अप्रैल को इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर करीम को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बेटियों के बाद करीम मोरानी ने भी दी कोरोना को मात, अस्पताल से निकलते ही डॉक्टर्स के बारे में बोली ये बात