वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन की वजह से लोग तो अपने-अपने घरों में कैद हो गए, लेकिन मुसीबत के समय में उनका क्या जिनके ऊपर छत नहीं है। सबसे बड़ी मार तो उनको पड़ रही है जो मुंह खोलकर खाना भी नहीं मांग सकते। इन हालातों में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है। लेकिन अब फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को इनकी हालत पर तरस आया है।
शाहरुख खान को आया भूखे बेजुबानों पर तरस, लोगों से बोले- मुश्किल समय में जानवरों की देखभाल करें
कोरोना वायरस के बीच शाहरुख खान लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि दी थी। इसके अलावा उन्होंने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे मेडिकल स्टाफ को 25,000 पीपीई किट्स दी हैं। बीते दिनों ही शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने गरीबों को भोजन के 95 हजार पैकेट बंटवाए थे।
अब शाहरुख ने इस मुश्किल समय में लोगों से जानवरों पर दया दिखाने की अपील की है। शाहरुख ने ट्वीट किया, 'जैसा कि पूरी दुनिया COVID-19 से मुकाबला कर रही है, इस बीच हमें बेजुबानों को नहीं भूलना चाहिए। मिलकर सुनिश्चित करें कि सड़कों पर रहने वाले और छोड़े गए जानवरों की देखभाल करें और उनसे सहानुभूति दिखाएं।'
As the world is coping with the outbreak of COVID-19, We must not forget those without a voice. Let's make sure stray & abandoned animals are treated with care and compassion.
Help @amtmindia via
https://t.co/IoZC3Y1mcI
शाहरुख के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी लोगों से जानवरों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने लिखा, 'हम सभी घर के अंदर रहकर COVID-19 से लड़ रहे हैं लेकिन ये जानवर कहां जाएंगे। यह सुनिश्चित करें कि उनका समय पर ध्यान रखा जाए और उन्हें खिलाया जाए। हम इनकी मदद करके अपना काम करें।'
We all are fighting COVID-19 by staying indoors but these animals have nowhere to go. Let’s ensure that they are taken well care of and fed on time. Let’s do our bit by helping @amtmindia
Donate here to help them feed the strays: https://t.co/CXObw7bdzG
इन स्टार्स के अलावा कॉमेडियन भारती सिंह ने भी बीते दिनों एक वीडियो शेयर कर जानवरों की मदद करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म सिटी में जानवर भूखे हैं। जितने भी निर्माता हैं, चैनल हैं, आर्टिस्ट हैं वो प्लीज वहां के वॉचमैन को जाकर कुछ खाने का दें। ये बोल नहीं सकते लेकिन ये हमें समझना पड़ेगा।' भारती के अलावा कपिल शर्मा और सोनम कपूर भी लोगों से मदद करने को कह चुके हैं।
मलाइका से शादी के सवाल पर बोले अर्जुन कपूर, कहा- अगर करनी भी होगी तो अभी होगी कैसे