फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: 'अवतार 2' का ट्रेलर रिलीज और नेटफ्लिक्स पर मुकदमा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 06 May 2022 08:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 06 May 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Avatar The Way Of The Water Netizens React As Avatar 2 Trailer. Netflix In Legal Trouble 10 big news of   Entertainment world
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media

जेम्स कैमरून की आने वाली फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का फर्स्ट लुक आज बेनेडिक्ट कंबरबैच-स्टारर 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से पहले रिवील कर दिया गया है। बता दें कि यह पहली बार है, जब 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के टीजर ट्रेलर को विशेष रूप से केवल सिनेमाघरों में ही मार्वल एंटरटेनर के साथ लॉन्च किया है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले नेटिजन्स ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू देना भी शुरू कर दिया है।


यहां पढ़ें पूरी खबर
Avatar 2 Trailer Review: अवतार 2 का ट्रेलर देख जेम्स कैमरून के दीवाने हुए दर्शक, सिनेमाघरों में तालियों के साथ बजीं सीटियां

Avatar The Way Of The Water Netizens React As Avatar 2 Trailer. Netflix In Legal Trouble 10 big news of   Entertainment world
netflix - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थिक मामलों को लेकर मुश्किल में फंसती दिख रही अमेरिकी ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स के ग्राहकों की संख्या लगातार घटने और कंपनी के शेयर भाव गिरने को लेकर मुकदमा हो गया है। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में दायर इस मुकदमे में कंपनी के तीन प्रमुख अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है और उनसे उन निवेशकों के लिए हर्जाने की मांग की गई है जिन्होंने तकरीबन साल 2021 की आखिरी तिमाही और साल 2022 की पहली तिमाही के बीच कंपनी के शेयरों के सौदे किए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Netflix: नेटफ्लिक्स पर मुकदमा, समय रहते सही जानकारी न देने का आरोप, शेयरों का गिरना लगातार जारी

Avatar The Way Of The Water Netizens React As Avatar 2 Trailer. Netflix In Legal Trouble 10 big news of   Entertainment world
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : Social media

बीते कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बन हुए हैं। फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले जहीर का नाम काफी समय से अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अब इन खबरों पर जहीर इकबाल अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपनी डेटिंग अफवाहों पर बात करते हुए जहीर मे खुलासा किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Sonakshi Zaheer Dating: सोनाक्षी सिन्हा संग डेटिंग की खबरों पर जहीर इकबाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे अब परवाह…

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar The Way Of The Water Netizens React As Avatar 2 Trailer. Netflix In Legal Trouble 10 big news of   Entertainment world
मुमताज - फोटो : social media

गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज को हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस बीते 7 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के मुताबिक पेट में संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि,अब अभिनेत्री की सेहत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हॉस्पिटल से वापस लौटीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बीमारी और उससे होने वाले अटैक के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने 25 साल पुराने अपने एक दर्द का भी जिक्र किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Mumtaz: इस बीमारी से पीड़ित हैं मुमताज, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
Avatar The Way Of The Water Netizens React As Avatar 2 Trailer. Netflix In Legal Trouble 10 big news of   Entertainment world
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के बीच का विवाद पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना गया है। दरअसल, एम्बर हर्ड ने अपने पूर्व पति डेप के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद अभिनेता हर्ड पर मानहानि का मुकदम दर्ज कराया गया। अब आए दिन इस केस से जुड़े नए खुलासे होते रहते हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Johnny Depp Vs Amber Heard: एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- नशे की हालत में उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed