सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बालों को लेकर पत्नी को ट्रोल कर रहे थे आयुष्मान खुराना, फोटो शेयर कर खोली पति की पोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
ayushamnn khurrana compare his wife tahira kashyap to 90s hero harish
tahira kashyap - फोटो : social media

'ड्रीम गर्ल' के बाद अब आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'बाला' का टीजर रिलीज हो गया है । इस फिल्म में आयुष्मान बालों की समस्या से जूझते नजर आएंगे । फिल्म के अलावा आयुष्मान अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया चिट-चैट करने को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं । आयुष्मान की पत्नी को पिछले साल ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ लेकिन वो कमजोर नहीं पड़ीं और इस बीमारी का उन्होंने हिम्मत से सामना किया। 

Trending Videos
ayushamnn khurrana compare his wife tahira kashyap to 90s hero harish
'बाला' में आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

ताहिरा कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से लड़ीं । इस दौरान उन्हें कीमोथैरेपी से गुजरना पड़ा । ऐसे में उनके सारे बाल झड़ गए थे । अब ताहिरा अपने छोटे बालों में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं । हाल ही में ताहिरा ने एक फोटो शेयर कर अपने घर का मजेदार किस्सा शेयर किया । 

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushamnn khurrana compare his wife tahira kashyap to 90s hero harish
harish - फोटो : social media

इस पोस्ट में ताहिरा ने बताया कि आयुष्मान उनकी तुलना 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर हरीश से करते हैं । ताहिरा को पता नहीं था कि हरीश कौन हैं । इसके बाद उन्होंने हरीश की फोटो ढूंढकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी । हरीश को देखने के बाद ताहिरा को पता चला कि आयुष्मान उनकी तुलना इस हीरो से क्यों कर रहे थे । इस पोस्ट के साथ ताहिरा ने कैप्शन में भी अपनी बात रखी । 

 


 
ayushamnn khurrana compare his wife tahira kashyap to 90s hero harish
tahira kashyap - फोटो : social media

उन्होंने लिखा, 'ये मैं हूं । बिना किसी हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए हुए । आयुष्मान मुझे पिछले कुछ समय से हरीश के नाम से बुला रहे थे । पहले मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा । तो अब आप स्वाइप करके देखिए कि मुझे क्या मिला है ।' बता दें कि एक्टर हरीश ने 'आंटी नंबर 1', 'कुली नंबर 1' और 'प्रेम कैदी' जैसी फिल्मों में काम किया है । 


विज्ञापन
ayushamnn khurrana compare his wife tahira kashyap to 90s hero harish
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

आयुष्मान ने भी पत्नी ताहिरा की इस पोस्ट पर कमेंट किया है । उन्होंने लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुमने ये पोस्ट कर दिया है । तुम मेरे कैरेक्टर से ज्यादा बहादुर हो । तुमने मुझे इंस्पायर किया ।' फिर ताहिरा ने लिखा, 'क्या बहादुर, तुम मुझे सिर्फ हरीश बुला रहे थे । फिर मुझे आरएंडडी करना पड़ा ।'


'बाला' का टीजर देख यूपी पुलिस ने आयुष्मान को दे डाली नसीहत, शाहरुख से अचानक बने थे 'काका'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed