{"_id":"6018fa3cf3e9b828d41743e7","slug":"ayushman-khurrana-changes-look-for-his-upcoming-movie-anek-shares-new-pic-from-location","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तर पूर्व पहुंचकर आयुष्मान ने बदला अपना लुक, नई फिल्म 'अनेक' की लोकेशन से रिलीज की ताजा तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उत्तर पूर्व पहुंचकर आयुष्मान ने बदला अपना लुक, नई फिल्म 'अनेक' की लोकेशन से रिलीज की ताजा तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण काल में अपने घर चंडीगढ़ में रहते हुए टी सीरीज की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ पूरी करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इसी कंपनी की अगली फिल्म की शूटिंग उत्तर पूर्व में शुरू कर दी है। फिल्म की टीम ने लोकेशन से जो दो तस्वीरें मंगलवार को मुहैया कराईं, उनमें से एक में आयुष्मान खुराना का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। आंखों के ऊपर भौंह पर लगे कट के पीछे भी कोई अतरंगी कहानी होने के आसार दिख रहे हैं।
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान खुराना हाल ही में मुंबई आए थे और तब उनकी टीम की तरफ से बताया गया थि कि वह मुंबई में एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन करने आए हैं और इसका एलान भी वह जल्द करेंगे। लेकिन, ऐसा कुछ हुआ नहीं और आयुष्मान कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद एक दिन उत्तर पूर्व की तरफ निकल गए। तफ्तीश करने पर पता चला कि उत्तर पूर्व के कुछ इलाकों में ही उनकी अगली फिल्म की शूटिंग होने वाली है। इस फिल्म का नाम रखा गया है ‘अनेक’ और ये एक जासूस की कहानी है, ऐसा उनके करीबियों का कहना है।
3 of 5
ayushman khurana
फिल्म ‘अनेक’ के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं जिनकी टी सीरीज के साथ पारी काफी लंबी रही है। ये उनकी और टी सीरीज की सेकेंड इनिंग्स की दूसरी फिल्म होगी। फिल्म ‘रा वन’ फ्लॉप होने के बाद टी सीरीज ने ही अनुभव को उनकी डेब्यू फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वेल बनाने का मौका दिया था, लेकिन ये सीक्वेल बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद अनुभव ने खुद को नए तरीके से ईजाद किया और बड़े सितारों का मोह छोड़ ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी कथ्यआधारित दमदार फिल्में बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : amar ujala
अब अनुभव सिन्हा की कोशिश एक ऐसी मसाला एंटरटेनर बनाने की बताई जाती है, जिसकी शूटिंग वह उत्तर पूर्व की लोकेशन्स पर बहुत ही भव्य तरीके से करने वाले हैं। जानकारी ये भी मिली है कि ये फिल्म ‘रा वन’ से भी बड़े बजट की फिल्म होगी। फिल्म में टी सीरीज के अलावा अनुभव सिन्हा की कंपनी भी सह निर्माता है।
विज्ञापन
5 of 5
ayushman khurana
आयुष्मान खुराना इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अनुभूति कश्यप की फिल्म 'डॉक्टर जी' की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म 'अनेक' की शूटिंग स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में पूरी होने की उम्मीद है। फिल्म 'डॉक्टर जी' में उनके साथ काम करने के लिए हाल ही में रकुल प्रीत सिंह को साइन किया गया है। पहले इस फिल्म में उनकी हीरोइन मृणाल ठाकुर थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।