फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा उम्र में मां के दोबारा प्रेग्नेंट होने पर आयुष्मान को सब कह रहे 'बधाई हो', ट्रेलर रिलीज

Tue, 11 Sep 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Sanya Malhotra film Badhai Ho trailer released
Badhai Ho
आयुष्मान खुराना की बहुचर्चित फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर के रिलीज होने के महज कुछ ही देर में इसे 11 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 3 मिनट 3 सेकेंड के ट्रेलर में शुरू से लेकर आखिर तक तक समाज में व्याप्त एक ऐसी चीज को दिखाने की कोशिश को गई है जो आपको ट्रेलर को आखिर तक देखने पर मजबूर कर देगी। 
Ayushmann Khurrana and Sanya Malhotra film Badhai Ho trailer released
Badhai Ho trailer
'बधाई हो' फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और मां बाप फिर से पेरेंट्स बनने वाले होते हैं तो समाज में उन्हें किस तरह ताने दिए जाते हैं। इसके साथ ही बच्चों के साथ साथ समाज में मां-बाप को कैसी दृष्टि से देखा जाता है वहीं इस ट्रेलर में दिखाया गया है। ट्रेलर में समाज की सच्चाई को बड़े ही जोरदार और कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखाया गया है। 
 
Ayushmann Khurrana and Sanya Malhotra film Badhai Ho trailer released
Badhai Ho trailer
ट्रेलर रिलीज होने से पहले इस फिल्म के कई पोस्टर्स भी रिलीज हुए थे जो काफी अलग और आकर्षित करने वाले थे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में है। इसके अलावा गजराज राव, नीना गुप्ता, शीबा चड्ढा और सुरेखा सीकरी भी हैं। इस फिल्म को अमित रविन्दरनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है जबकि प्रोड्यूस विनीत जैन ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Sanya Malhotra film Badhai Ho trailer released
Badhai Ho
इस फिल्म का ट्रेलर देखकर इतना तो साफ हो गया है कि फिल्म आयुष्मान के पेरेंट्स के दोबारा मां बाप बनने के इर्द गिर्द घूमेगी। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है जिसे सुनकर ही आपसी हंसी छूट जाएगी। इस फिल्म में बहू के कई साल बाद प्रेग्नेंट होने पर सुरेखा सीकरी अपने बेटे से पूछती है..पहले यह बता तुझे समय कहां से मिला। सुरेखा का डायलॉग बोलने का अंदाज बेशक आपका दिल जीत लेगा। 
 


 
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Sanya Malhotra film Badhai Ho trailer released
Ayushmann Khurrana
'बधाई हो' फिल्म इसी साल 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और दिल्ली में हुई है। आयुष्मान खुराना आखिरी बार 'शुभ मंगल सावधान' फिल्म में नजर आए थे। बधाई हो के अलावा आयुष्मान की एक और फिल्म 'अंधाधुंध' भी अक्टूबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ तब्बू और राधिका आप्टे मुख्य रोल में हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed