{"_id":"6263e57132d1360a3c11275e","slug":"ayushmann-khurrana-anek-directed-by-anubhav-sinha-poster-show-joshua-in-action","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anek: अंडरकवर कॉप बन हाथ में बंदूक लिए दिखे आयुष्मान खुराना, ‘अनेक’ का पोस्टर शेयर कर पूछा- जीतेगा कौन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anek: अंडरकवर कॉप बन हाथ में बंदूक लिए दिखे आयुष्मान खुराना, ‘अनेक’ का पोस्टर शेयर कर पूछा- जीतेगा कौन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 23 Apr 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों की पसंद और अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना अब जल्द ही एक अलग अंदाज में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'अनेक' में पहली बार आयुष्मान एक अंडरकवर कॉप के अवतार में नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना ने अपनका एक और लुक सबके साथ साझा किया है। फैंस को आयुष्मान का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
2 of 4
अनेक
- फोटो : Instagram
आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपने एक और लुक की झलक साझा की है। आयुष्मान ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें वह हाथ में बंदूक लिए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे बहुत से लोग और हैं, जिनके हाथों में बंदूक है। ऐसा लग रहा है कि यह किसी मिशन के दौरान का फोटो है।
3 of 4
अनेक
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान ने फोटो के साथ लिखा कि सबसे बड़े मिशन के लिए सभी तैयार हैं, जीतेगा कौन? हिंदुस्तान... 27 मई को थिएटर में जोशुआ से मिलिए। अपने किरदार के बारे में आयुष्मान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पहली बार लोग उन्हें इस अवतार में देखेंगे। इससे पहले उन्होंने पुलिस का किरदार निभाया है, लेकिन ये अलग है और इस फिल्म में उन्हें वह सब करने का मौका मिला, जो पहले नहीं किया था। फिल्म में उनका नाम जोशुआ है।
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना कि फिल्म 'अनेक' पहले 13 मई को सिनेमाघरों में आने वाली थी। लेकिन वाईआरएफ की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के साथ क्लेश से बचने के लिए निर्तामाओं ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब 27 मई को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म से पहले आयुष्मान और अनुभव सिन्हा ‘आर्टिकल 15’ में काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।