फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बधाई हो' अब आयुष्मान की 'आर्टिकल 15' को लंदन में मिला सम्मान, कई भारतीयों को अवार्ड

Tue, 02 Jul 2019 12:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Jul 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana film article 15 got award at london indian film festival
article 15 - फोटो : social media

आयुष्मान खुराना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अलग-अलग विषय पर फिल्में चुनने में वो माहिर हो चुके हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों का भी ढेर सारा प्यार मिला है। एक बार फिर आयुष्मान अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

ayushmann khurrana film article 15 got award at london indian film festival
Article 15 - फोटो : social media

आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। क्रिटिक्स ने फिल्म को काफी सराहा। अब लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आर्टिकल 15 को ऑडियंस अवॉर्ड दिया गया। वेराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, 10वें लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को सम्मान दिया गया।

ayushmann khurrana film article 15 got award at london indian film festival
Article 15 - फोटो : social media

अवॉर्ड मिलने पर फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कहा कि 'मुझे खुशी है कि फिल्म विदेशी और गैर भारतीय दर्शकों को भी छू गई। जो कि इस तरह की असमानता के बारे में जानते भी नहीं।' फिल्म फेस्टिवल में ना केवल आर्टिकल 15 बल्कि कई भारतीयों को भी अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्ममेकर गुरिंदर चड्ढा और अनुराग कश्यप को आइकन अवॉर्ड दिया गया जबकि राधिका आप्टे को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट का अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana film article 15 got award at london indian film festival
Article 15 - फोटो : file photo

फिल्म आर्टिकल 15 को ज्यादातर समीक्षकों ने सराहा है। अमर उजाला के रिव्यू में भी फिल्म को साढ़े तीन स्टार मिले हैं। इस रिव्यू को फिल्मों की रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी ने भी अपने पेज पर जगह दी है।

विज्ञापन
ayushmann khurrana film article 15 got award at london indian film festival
फिल्म आर्टिकल -15 - फोटो : ANI

आयुष्मान खुराना की अपनी फिल्मों की बात करें तो उनके करियर की यह फिल्म बधाई हो के बाद की दूसरे सबसे अच्छी ओपनिंग रही। बधाई हो ने पिछले साल दशहरे के दिन गुरुवार को रिलीज होकर 7 करोड़ 35 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। आयुष्मान की दूसरी फिल्मों में शुभ मंगल सावधान की ओपनिंग 2 करोड़ 71 लाख, अंधाधुन की ओपनिंग 2 करोड़ 70 लाख और बरेली की बर्फी की ओपनिंग 2 करोड़ 42 लाख रुपये रही थी। जबकि आर्टिकल 15 ने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ 2 लाख रुपये का कारोबार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed