{"_id":"5be29d0abdec22694f461719","slug":"ayushmann-khurrana-film-badhaai-ho-box-office-collection-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 'बधाई हो' आयुष्मान खुराना, पाकिस्तान में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: 'बधाई हो' आयुष्मान खुराना, पाकिस्तान में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म
Wed, 07 Nov 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
badhaai ho
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' हाल ही में रिलीज हुई थी । फिल्म में आयुष्मान के साथ सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं । बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है । इसी के साथ फिल्म को लेकर एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है ।
2 of 5
Badhaai Ho
भारत के साथ पाकिस्तान में भी 'बधाई हो' हिट हो गई है । पाकिस्तान में इस फिल्म ने 289 हजार डॉलर की कमाई कर ली है । ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर ये जानकारी साझा करते हुए बताया है कि फिल्म ने पाकिस्तान में अब तक 2 करोड़ की कमाई कर ली है ।
3 of 5
badhaai ho
- फोटो : instagram
इसके अलावा ये फिल्म कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी अच्छी कमाई कर रही है । बता दें कि भारत में आयुष्मान और सान्या की इस फिल्म ने महज 17 दिनों में ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है । ये जंगली पिक्चर्स की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Badhaai Ho
इससे पहले आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘राजी’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी । इसके अलावा 'बधाई हो' साल 2018 में 100 करोड़ की कमाई करने वाली 10वीं फिल्म बन गई है। फिल्म में अधेड़ उम्र में प्रेग्नेंट होने वाली महिला का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
Badhaai Ho
'बधाई हो' एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को दिखाती है। 'बधाई हो' फिल्म आयुष्मान खुराना पर आधारित है, जिनकी खुद की उम्र शादी करने की है लेकिन इस उम्र में जब उनकी मां बनीं नीता गुप्ता प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो उनकी जिंदगी में खलबली मच जाती है और फिर शुरू होती है फिल्म की कहानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।