आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' रिलीज के तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है लेकिन अभी भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। बधाई हो ने 17 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ आयुष्मान की फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल बधाई हो साल 2018 में 100 करोड़ की कमाई करने वाली 10वीं फिल्म बन गई है।
तीसरे हफ्ते भी 'बधाई हो' की सेहत पर नहीं पड़ा असर, 100 करोड़ी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#BadhaaiHo remains UNSHAKABLE and UNSTOPPABLE even in Week 3... Crosses ₹ 💯 cr on Day 17... [Week 3] Fri 2.35 cr, Sat 3.50 cr. Total: ₹ 100.10 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 4, 2018
HINDI FILMS that cruised past ₹ 💯 cr mark in 2018...
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 4, 2018
1. #Padmaavat [Jan]
2. #SKTKS [Feb]
3. #Raid [March]
4. #Baaghi2 [March]
5. #Raazi [May]
6. #Race3 [June]
7. #Sanju [June]
8. #Gold [Aug]
9. #Stree [Aug]
10. #BadhaaiHo [Oct]
Nett BOC. India biz.
'बधाई हो' फिल्म में जहां आयुष्मान खुराना की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया वहीं अधेड़ उम्र में प्रेग्नेंट होने वाली महिला का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता ने भी अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि, फिल्म में बेहद खूबसूरती से जॉइंट फैमिली सिस्टम और मिडिल क्लास वैल्यूज को पेश करने की भी कोशिश की गई है।
'बधाई हो' एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को एड्रेस करती है। बधाई हो' फिल्म आयुष्मान खुराना पर आधारित हैं, जिनकी खुद की उम्र शादी करने की है लेकिन इस उम्र में जब उनकी मां बनीं नीता गुप्ता प्रेग्नेंट हो जाती है तो उनकी जिंदगी में खलबली मच जाती है और फिर शुरू होती है फिल्म की कहानी।