{"_id":"5bdc05acbdec22695873c875","slug":"priyanka-chopra-wedding-preparation-start-she-will-get-married-with-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़ी बड़ी जानकारी लीक, खास लोगों में बंटने लगे वेडिंग कार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़ी बड़ी जानकारी लीक, खास लोगों में बंटने लगे वेडिंग कार्ड
Sun, 04 Nov 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra nik jonas
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधंन में बंधने वाली हैं। बीते दिनों उन्होंने मुंबई में निक के साथ सगाई और रोका कर हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परेशान न हों, हम आपको प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर बेहद धमाकेदार खबर लेकर आए हैं।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : file photo
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर हुआ। इसके साथ ही उनकी शादी से जुड़े रीति-रिवाजों का मनाने का जश्न भी शुरू हो गया है। इस बीच खबर है कि उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं। यानी बॉलीवुड की देसी गर्ल की शादी के कार्ड अब बंटने लगे हैं। प्रियंका की शादी में बॉलीवुड से कौन-कौन सी हस्तियां आने वाली हैं। सूत्र इसकी पूरी जानकारी लाए हैं।
3 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
जी हां इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले है। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
पूरे तीन दिन तक प्रियंका और निक की शादी का जश्न जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में मनाया जाएगा और लगभग 1500-2000 मेहमानों के आने की संभावना है। सलमान के अलावा रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत कई लोगों को प्रियंका और निक की शादी का न्यौता मिल चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
- फोटो : file photo
सूत्र ये भी खबर लाए हैं कि प्रियंका अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लिबास पहनने वाली हैं। दीपिका पादुकोण के बारे में खबर थी कि उनकी शादी की भी सारी पोशाकें सब्यसाची ही डिजाइन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।